अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में मौसम खुला रहेगा। इस बीच दिन में तापमान तीन डिग्री बढ़कर 20.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार दिन में हल्की धूप से ठंड कम और रात में खुले आसमान की वजह से तापमान नीचे चला गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 31 जनवरी की शाम से जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बलूचिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
एक फरवरी से बर्फीली हवाएं फिर से तेज चल सकती हैं। इसका असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में भी पड़ सकता है। इसी तरह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में 24 घंटों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। साथ ही प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाला भी जारी रहेगा।
4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।