फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं से बदलेगा मौसम, यूपी के इन इलाकों में बारिश की चेतावनी

Fri, 18 Sep 2020 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में अभी 22 सितंबर तक उमस और गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 20 सितंबर को एक प्रभावी निम्न दबाव का क्षेत्र म्यांमार की तरफ से आने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सितंबर महीने का यह पहला डिप्रेशन भी हो सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : amar ujala
इसके प्रभाव से उत्तर भारत को छोड़कर देश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कानपुर और आस-पास के जिलों में 23 सितंबर से भारी बारिश की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह मानसून की आखिरी बारिश होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : amar ujala
वैसे आमतौर पर दो सितंबर तक मानसून की वापसी हो जाती है। लेकिन, इस बार मानसून देरी से वापस होगा। इसकी वजह मानसून का लगातार ठंड के मौसम की तरफ खिसकना है। यह बदलाव जलवायु परिवर्तन का असर है। 

 

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
उमस में 6 प्रतिशत की बढ़त, पारा 1.6 डिग्री बढ़ा 
राजस्थान से उठने वाली शुष्क हवाओं की वजह से उत्तर भारत में इस समय उमस और चिपचिपी गर्मी चरम पर है। 6 सितंबर से दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
रात का पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक रहा। दिन में हवा में नमी 85 और रात में 54 प्रतिशत रिकार्ड की गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडे के अनुसार 23 से बारिश होने की संभावना है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें