फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौर से पढ़ लें ये चेतावनी, आने वाले 3 हफ्ते इन लोगों के लिए हैं खतरनाक

Thu, 15 Nov 2018 08:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
वायु मंडल में समाए प्रदूषण को देखते हुए कम से कम तीन सप्ताह तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए न निकलें। हिमालयन इंटरनेशनल योगा साइंस एंड फिलोसिफी के जनरल सेक्रेटरी अवधेश मिश्र का कहना है कि इस मौसम में सूर्योदय के बाद ही घर के बाहर निकलें।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
सूर्योदय के पहले मॉर्निंग वॉक से नुकसान हो सकता है। उन्होंने लोगों को नाड़ी शोधन योगिक क्रिया के अभ्यास की सलाह दी है। इससे व्यक्ति के सांस की स्थिति सुधरेगी। प्रदूषण से सांस फूलने की दिक्कत में भी राहत मिलेगी। ऐसे मौसम में हल्का और सादा सुपाच्य भोजन करें। मौसमी फलों और सब्जियों के सेवन से प्रदूषण से शरीर के अंदर गए विषाक्त तत्व निकल जाएं या बेअसर हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
प्रदूषण के नुकसान से बचने के लिए यह करें
- खूब पानी पिएं, जिससे घातक रसायन शरीर से निकल जाएं।
- मौसमी ताजा फल खाएं। इसके एंटी ऑक्सीडेंट प्रदूषण के विषैले तत्वों से बचाएंगे।
- जूस कतई न पिएं। इससे नुकसान हो सकता है। पूरा फल खाएं।
- पूरी नींद लें। नींद के दौरान सेहत वाले रसायन का शरीर में रिसाव होता है।
- आधा घंटे व्यायाम जरूर करें। इससे शरीर में प्रदूषण का नुकसानदेह प्रभाव कम होगा।
- घी-तेल से बने गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।
- हाई प्रोटीन डाइट के लिए दालों का सेवन करें।

- डॉ. उमेश्वर पांडेय (आईसीयू इंचार्ज कार्डियोलोजी इंस्टीट्यूट)

4 of 5
डेमो पिक
- हरी पत्तियों वाली सब्जियां खाएं।
- मोटा अनाज, अंकुरित अनाज का सेवन करें।
- बथुआ, चौलाई, सोया मैथी लें।
- योगिक क्रियाओं का अभ्यास करें।

- डॉ. अर्पिता राज, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
- धूप निकलने पर ही बाहर टहलने निकलें।
- फल और सलाद ज्यादा खाएं।
- दो पहिया वाहन से निकलें तो मास्क लगा लें।
- आइसक्रीम, फास्ट फूड का सेवन न करें।
- गरिष्ठ भोजन से बचें, सादा भोजन करें।
- घर के गमलों में अधिक आक्सीजन देने वाले पौधे लगाएं।

- डॉ. हेमंत मोहन, सीनियर होम्योपैथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें