अगर अभी तक आपको वोटर आईडी नहीं मिली है तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। आप बिना वोटर आईडी के भी वोटिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास 14 विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
ये रहे वोट डालने के 14 विकल्प
2 of 3
डेमो
लेकिन इन विकल्पों के इस्तेमाल से पहले बता दें मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ा हुआ होना चाहिए। पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र, राज्य सरकार या प्राइवेट कंपनियों द्वारा जारी किए परिचय पत्र, बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटो सहित पासबुक, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अधीन जारी स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो समेत पेंशन दस्तावेज, फोटो मतदाता पर्ची, एमपी, एमएलसी, एमएलए को जारी शासकीय पहचान पत्र से वोट डाला जा सकता है। वोटर को मोबाइल फोन, कैमरा या किसी अन्य उपकरण के ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बता दें इस बार 10 विधानसभा क्षेत्र से 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।
न हों परेशान, सब कुछ एक क्लिक पर
1. मतदाता पुस्तिका में कहा गया है कि वोटर अपने नाम लिस्ट में देखने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट www.nvsp.in की मदद ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल भी कर सकते हैं।
2 . अगर आपको अपना पोलिंग स्टेशन नहीं मालूम है तो www.nvsp.in/ पर जाएं और नो (जानना) योर बूथ एसी एंड पीसी पर क्लिक करें।