अतुल सिंह सेंगर
सुबह सात बजे अतुल का पूरा ब्योरा दर्ज किया गया। मुलाहिजा में बंदी से संबंधित पूरा ब्योरा दर्ज किया जाता है। इसमें कद-काठी, शरीर में कोई निशान, बीमारी, परिवार का पूरा विवरण सहित हर छोटी-बड़ी जानकारी दर्ज की जाती है। इस दौरान जेल के एक अफसर ने उन्हें चाय-नाश्ता कराया। विधायक के भाई ने घर का खाना खाया। अन्य बंदियों को जेल मेन्यू के अनुसार सुबह चाय और चना का नाश्ता और दोपहर को सोयाबड़ी-आलू की सब्जी, उड़द और चना की मिक्स दाल और रोटी परोसी गई।