फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा के एक गांव में पैराशूट गिरने की खबर से ग्रामीणाें में फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 02 Mar 2019 01:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
इटावा के एक गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों को खेतों में आसमान से कोई पैराशूट जैसी चीज गिरती हुई नजर आई। पैराशूट जैसी चीज गिरने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पैराशूट गिरने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ और ही नजर आया। इटावा के चौबिया में शनिवार सुबह संतोषपुर गांव में GTNIS डिवाइस (मौसम विभाग का एक यंत्र) गिरने से हड़कंप मच गया। डिवाइस में बैलून लगा था। जिसे लोगों ने पैराशूट समझ लिया था।


 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
गांव वालों ने बताया कि किसी पैराशूट जैसी चीज जमीन पर उतरती देखी थी। इस पर गांव वालों की भीड़ लग गई। खेत में पैराशूट गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के पसीने छूट गए। 

 

4 of 5
डेमो
पुलिस का अनुमान है कि ये गुब्बारा मौसम विभाग का GTNIS detector डिवाइस है। मौसम की जानकारी लेने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। बैलून के साथ डिवाइस गिरने से खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
हिम्मत जुटाकर खेतों में काम कर रहे लोग डिवाइस को देखने के लिए पहुंच रहे थे। पैराशूट जैसी चीज गिरने की सूचना पर चौबिया पुलिस ने डिवाइस को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें