फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के खजांची गैंगस्टर जय बाजपेयी के भाइयों की नहीं मिली संपत्ति, पांच वाहन जब्त

Mon, 14 Sep 2020 01:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे: जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के साथी गैंगस्टर जय बाजपेई के तीनों भाइयों के नाम जमीन, फ्लैट, मकान आदि नहीं मिले। लिहाजा पुलिस को केवल उनके वाहनों की जानकारी हुई जिसके आधार पर रविवार को पुलिस ने पांच वाहन जब्त किये।

 
विज्ञापन

2 of 5
विकास के खजांची जय बाजपेयी को भेजा गया था जेल - फोटो : amar ujala
जिसमें एक कार, एक स्कूटी और तीन बाइकें शामिल हैं। अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत वर्मा ने बताया कि अजयकांत बाजपेई के नाम एक बाइक, रजयकांत बाजपेई की पत्नी प्रभा बाजपेई के नाम एक बाइक व एक स्कूटी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
जय बाजपेयी पत्नी श्वैता एवं विकास दुबे - फोटो : amar ujala
वहीं शोभित बाजपेई के नाम से कार व बाइक मिली। इनको भी पुलिस ने अटैच कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जय के अलावा उसके तीनों भाइयों की जितनी भी संपत्ति अब तक चिन्हित की गई थी वो जब्त कर ली गई है।

 

4 of 5
अन्नू अवस्थी, जय बाजपेयी, पूर्व विधायक सतीश निगम के साथ विकास दुबे - फोटो : amar ujala
अगर जांच के दौरान जय समेत उसके अन्य तीनों भाइयों की संपत्ति मिलती है तो उसे भी जब्त किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ ऐसी संपत्ति मिली है, जिस पर जय ने कब्जा कर रखा था लेकिन वह कागजी लिखापढ़ी में उसके नाम पर नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
पुलिस उसको अब मुक्त कराने की तैयारी में है। इसमें एक सरकारी जमीन भी है। हालांकि इस तथ्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बता दें कि बिकरू कांड के बाद पुलिस ने विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को पूछताछ के लिए उठाया था। घटना में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे जेल भेज दिया गया है। इसी के साथ उसकी संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें