फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: विकास के साथी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोला गांव के बाहर बगिया में हुई थी मीटिंग

Sun, 05 Jul 2020 05:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे और मुठभेड़ में पकड़ा गया साथी दयाशंकर - फोटो : amar ujala
कानपुर मुठभेड़ के बाद कल्याणपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दयाशंकर ने बताया कि थाने से फोन आने के बाद गांव के बाहर एक बगिया में मीटिंग हुई थी। जिसमें विकास के करीबी लोग शामिल हुए और वहीं पर पुलिस पर हमले की प्लानिंग की गई।



 
विज्ञापन

2 of 6
दयाशंकर ने उगले कई राज - फोटो : amar ujala
अग्निहोत्री को कल रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में दयाशंकर के पैर में गोली लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच कल्याणपुर थाना इलाके में यह मुठभेड़ हुई थी। पुलिस पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का साथी और नौकर दयाशंकर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बताया कैसे की गई थी प्लानिंग - फोटो : amar ujala
उसने पुलिस को बताया कि रात को थाने से किसी का फोन आया था। जिसने विकास दुबे को दबिश की सूचना दी थी। सूचना के बाद विकास ने अपने असलहाधारी साथियों को बुला लिया था। इसके बाद ही असलहों का जखीरा इकट्ठा किया गया। दयशंकर ने बताया कि मेरी बंदूक छीन कर विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई थी।

 

4 of 6
थाने से फोन आने के बाद शुरु हुआ था मौत का खेल - फोटो : amar ujala
घर में उस समय सिर्फ बीस से पच्चीस लाेग मौजूद थे। विकास के घर में सिर्फ गांव के खास लोगों को ही आने की इजाजत थी। बाहरी लोगों से विकास गांव के बाहर ही मिलता था। आपको बता दें कि दयाशंकर विकास दुबे के घर की नौकरानी रेखा का पति है, और विकास के साथ असलाधारी के रूप में रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सीओ देवेंद्र मिश्रा को दी थी सबसे खौफनाक मौत - फोटो : amar ujala
फिलहाल पुलिस दयाशंकर से पूछताछ में जुटी है और विकास दुबे की तलाश कर रही है। विकास दुबे की तलाश में अब तक 100 से अधिक स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है। पड़ोसी राज्य राजस्थान और मध्यप्रदेश में तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस जगह से भागे थे बदमाश - फोटो : amar ujala
पुलिस और एसटीएफ पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लगातार छापे मार रही है। विकास के 50 से अधिक करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के मुताबिक जल्द ही विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चौबेपुर एसओ विनय तिवारी को निलंबित कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें