विकास दुबे के 12 गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) कोर्ट से लिया है। हाजिर न होने और गिरफ्त में न आने की वजह से पुलिस अब गुर्गों के खिलाफ कुर्की की तैयारी कर रही है। इस संबंध में पुलिस जल्द ही कोर्ट में अर्जी देगी।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
दो जुलाई को बिकरू कांड हुआ था। विकास समेत छह बदमाश मारे जा चुके हैं जबकि 18 बदमाश जेल में हैं। इसके अलावा पुलिस ने बीस से अधिक आरोपियों को चिह्नित किया। इनमें से शिव तिवारी, रामू बाजपेई, गोविंद सैनी, जिलेदार, हीरू दुबे, शिवम दुबे, बाल गोविंद, बीरू, भीरू, राजेंद्र, नन्हू यादव और बल्लू मुसलमान के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से एनबीडल्यू लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
विवेचक इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि बाल गोविंद ने सरेंडर अर्जी डाली थी। उसको सोमवार को हाजिर होना था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया था। हालांकि बाल गोविंद नहीं आया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बिकरू गांव में रविवार तड़के दबिश दी। कोई भी आरोपी हाथ नहीं आया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ भी की।
4 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
अभी तक पुलिस इस मामले में 15 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के एक साथी ने सरेंडर भी किया है। वहीं इस घटना में शामिल कई बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।