बिकरू कांड में शामिल 50 हजार के इनामी बदमाश उमाशंकर शुक्ला उर्फ बउअन की लाइसेंसी राइफल ग्राम प्रधान राम सिंह यादव के घर से बरामद हुई। पुलिस राम सिंह को सोमवार को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने राम सिंह व उमाशंकर पर अब आर्मस एक्ट के तहत चौबेपुर थाने में केस दर्ज किया है। बिकरू कांड में मदारीपुरवा गांव का ग्राम प्रधान राम सिंह यादव भी शामिल था। एसटीएफ ने रविवार को राम सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया था कि उसकी लाइसेंस बंदूक किसी एक आरोपी ने ली थी, जिसके बारे में पता नहीं चला है। दरअसल, वारदात के बाद आनन-फानन में असलहे बदल गए थे। पुलिस ने राम सिंह की निशानदेही पर उसके घर से एक लाइसेंसी राइफल व दो कारतूस बरामद किए थे।
4 of 5
विकास दुबे का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में पता चला कि राइफल विकास के गुर्गे सुज्जा निवादा गांव निवासी फरार आरोपी उमाशंकर की है। उमाशंकर ने भी विकास के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। पुलिस उमाशंकर की तलाश में जुटी है।
दर्जनों असलहे बरामद करना चुनौती
वारदात में पचास से अधिक बदमाश शामिल थे। सभी असलहों से लैस थे। पुलिस अभी तक अपने लूटे गए असलहों के अलावा दो चार असलहे ही बरामद कर सकी है। साफ है कि दर्जनों असलहों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसरों का कहना है कि फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद असलहों की बरामदगी की संभावना है।