फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey news: 14 दिन बाद बदले रिचा के सुर, विकास की मौत का बदला लेने से खुद गोली मार देने तक की कहानी

Fri, 24 Jul 2020 04:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
रिचा दुबे और विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे की पत्नी रिचा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विकास ने गलत काम किया। विकास के कृत्य पर माफी मांगना चाहती हूं। अगर ऐसी घटना के बाद विकास दुबे मेरे सामने होता तो मैं खुद उसको गोली मारने की क्षमता रखती क्योंकि 17 घर बर्बाद होने से अच्छा है कि एक घर बर्बाद हो जाता।

 
विज्ञापन

2 of 5
रिचा दुबे, कुख्यात अपराधी विकास दुबे - फोटो : amar ujala
वहीं विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद 10 जुलाई को अंतिम संस्कार के समय पत्नी रिचा दुबे मीडियाकर्मियों पर भड़क गई थीं। रिचा ने कहा था कि जिसने जैसा सलूक किया है उसको वैसा सबक सिखाऊंगी। जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी। 

विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे की मौत के 14 दिन बाद रिचा दुबे के बदले सुर ने सभी को हैरान कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान रिचा ने कई खुलासे किए। रिचा ने कहा कि विकास दुबे उनके बड़े भाई का दोस्त था। विकास दुबे से उनकी शादी 23 साल पहले हुई थी। रिचा ने बताया कि वो विकास दुबे को लड़ाई-झगड़े से रोकती थी।

4 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रिचा ने कहा कि मैं सिर्फ अपने बच्चों को पाल रही थी। अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। बच्चों को मैं अपराधिक माहौल से दूर रखना चाहती थी। बच्चों को मिलवाने के लिए ही सिर्फ गांव जाती थी। मेरे जीवन का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ मेरे बच्चे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
उसके कृत्य का असर मुझ पर और मेरे बच्चों पर न पड़े। कानपुर एनकाउंटर में मारे गए आठ पुलिसकर्मियों को लेकर रिचा दुबे ने कहा कि पुलिसकर्मियों की पत्नियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। रिचा ने कहा कि मैं अपना दुख नहीं बयां कर पा रही हूं और न ही घर से बाहर निकल पा रही हूं। विकास दुबे की किस्मत अच्छी थी कि वो अब तक बचता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें