बिकरू कांड के बाद पुलिस को बयान दर्ज कराते समय विकास दुबे के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी मनु पांडेय का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मनु पुलिस को बता रही है कि कैसे विकास ने सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों की हत्या की थी।
विज्ञापन
2 of 5
शशिकांत की पत्नी मनु
- फोटो : अमर उजाला
मनु का कहना था कि दहशतगर्द विकास अमर से कह रहा था कि ये मेरा एनकाउंटर करने आया है। ये कहते हुए विकास ने सीओ को गोली मार दी थी। इससे बाद घायल पुलिस कर्मियों के ऊपर दोबारा विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
3 of 5
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विकास चिल्ला चिल्लाकर गालियां दे रहा था। पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद वह कह रहा था कि मेरा एनकाउंटर करने आए थे, इसलिए सबको मार दिया। ये कहते हुए विकास ने दोबारा सीओ पर गोली चलाई थी। पुलिस ने मनु के इस वीडियो को भी विवेचना में शामिल किया है।
4 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में वायरल हुए वीडियो से पता चला था कि सीओ देवेंद्र मिश्रा को अमर दुबे ने मारा था। वो जान की भीख मांग रहा था। कह रहा था जाने दो फिर नहीं आएंगे। गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो में विकास के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी मनु और मामी सुषमा की बातचीत ने पूरे पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया था।
वीडियो में शशिकांत की पत्नी मनु कह रही है सीओ साहब को जब आंगन में मार रहे थे तब ये नहीं सोचा कि घर में छोटे छोटे बच्चे हैं उनका क्या होगा। इसी बीच किसी युवक की आवाज वीडियो में सुनाई देती है। वो कहता है पुलिस वाले चिल्ला रहे थे अमर भाई न मारो। हम दोबारा यहां नहीं आएंगे। तब विकास की मामी सुषमा ने कहा कि हमने तो अपने कानों से सुना है। पुलिस वाले कह रहे थे हमें न मारो। अब हम कभी नहीं आएंगे। उसने (अमर) किसी की एक नहीं सुनी। उसने ठायं ठायं कर के उन्हें ठोक दिया।