चौबेपुर पुलिस विकास दुबे के भाई दीपक दुबे का न्यायिक हिरासत खत्म होते ही रिमांड पर लेने की तैयारी में हैै। पुलिस का दावा है कि दीपक दुबे विकास के कई राज बताएगा। विकास दुबे की माली हालत समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
दीपक ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। दीपक को लेकर चौबेपुर पुलिस ने बिकरू के कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे की काली कमाई के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी दीपक के पास है।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
दीपक अपने भाई विकास के कहने पर लोगों को ब्याज पर रुपये बांटता और वसूली करता था। विकास ने किन-किन लोगों को रुपये ब्याज पर दिए, कहां कितना रुपया लगाया, इसकी पूरी जानकारी दीपक के पास है।
4 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
सरेंडर करने से पहले ब्याज पर पैसा लेने वाले लोगों से दीपक दुबे ने अलग अलग फोन करके बात की थी। सभी को हिसाब किताब दुरुस्त रखने की हिदायत दी। पुलिस को दीपक दुबे के मोबाइल फोन की भी तलाश है।
मोबाइल फोन की हो रही तलाश
चौबेपुर पुलिस ने बिकरू में ग्रामीणों से दीपक दुबे का मोबाइल फोन नंबर भी मांगा है। पुलिस के अनुसार इस मोबाइल फोन को सर्विलांस की मदद से खोजा जाएगा। इसमें कई कारोबारियों समेत उन लोगों के नंबर मिलेंगे जिन्होंने विकास दुबे से पैसा ले रखा है। उनकी कॉल डिटेल्स सामने आने के बाद पुलिस कारोबारियों से रुपये के लेन देन को लेकर पूछताछ करेगी।