फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे ने एक नहीं बल्कि दो सेमी ऑटोमेटिक राइफलों से बरसाईं थीं पुलिस पर गोलियां

Fri, 25 Dec 2020 06:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना की रात विकास दुबे ने पुलिस पर हमला करने के लिए एक नहीं बल्कि दो सेमी ऑटोमेटिक राइफलों का इस्तेमाल किया था।

 
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
इसमें से एक राइफल विकास के भाई दीपू की व दूसरी उसके भांजे शिवम दुबे की होने का इनपुट मिला है।  विकास के भाई दीपू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को दोनों राइफलों की बरामदगी की उम्मीद जगी है। बिकरू कांड के बाद फोरेंसिंक टीम को मौके से खतरनाक अमेरिकन विंचेस्टर कारतूस मिले थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
कारतूसों के मिलने से साफ था कि हमलावरों के पास सेमी ऑटोमेटिक राइफलें थीं। ये राइफलें पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि दीपू दुबे को रिमांड पर लेकर उससे राइफल बरामदगी के प्रयास किये जायेंगे।

 

4 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
गैंगस्टर कोर्ट में जय की पेशी, मारपीट मामले में जमानत
गैंगस्टर जय बाजपेई की गुरुवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई। उसे कड़ी सुरक्षा में माती जेल से कानपुर लाया गया। मारपीट के एक पुराने मुकदमे में जय की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। इसमें सीएमएम कोर्ट (चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट)  से उसे जमानत भी मिल गई है। जय की अगली पेशी सात जनवरी को होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय बाजपेई - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में आरोपी जय माती जेल में बंद है। कानपुर की गैंगस्टर कोर्ट में भी उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इसी मुकदमे में पेशी के लिए जय को गुरुवार को लाया गया था। जय के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि नजीराबाद थाने में वर्ष 2017 में दर्ज मारपीट के मामले में जय भी आरोपी है। उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें