बिकरू कांड की एसआईटी की जांच में विकास दुबे और उसके साथी जय बाजपेई समेत रिश्तेदारों व गुर्गों की करीब 150 करोड़ की संपत्ति उजागर हुई है। जय और विकास के पास करीब तीन सौ बीघा खेत भी मिले हैं। कानपुर और लखनऊ के रिहायशी इलाकों में कई प्लाट और मकान भी हैं।
2 of 5
विकास दुबे कांड: जय बाजपेई और पत्नी श्वेता
- फोटो : amar ujala
एसआईटी के इन तथ्यों को ईडी ने अपनी जांच में शामिल किया है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि विकास दुबे के पास शिवली और चौबेपुर थाना क्षेत्र में करीब 200 बीघा खेत हैं। बिल्हौर में 30 बीघा खेत हैं। इसके अलावा शिवराजपुर और लखनऊ के कृष्णा नगर में 400 गज के प्लाट हैं।
3 of 5
विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई
- फोटो : amar ujala
कल्याणपुर के इंद्रानगर में भी विकास की दो जमीनें मिली हैं। विकास दुबे की प्रापर्टी उसके, उसकी पत्नी व रिश्तेदारों के नाम है। जय बाजपेई के पास ब्रह्मनगर में तीन मकान के अलावा कल्याणपुर, पनकी, बिल्हौर के अलावा लखनऊ में भी प्लाट हैं। ये जमीनें उसकी पत्नी, भाइयों के नाम हैं। चौबेपुर क्षेत्र में करीब 70 बीघा खेत भी जय के पास हैं।
4 of 5
जय बाजपेयी पत्नी श्वेता एवं विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
गुर्गों पर भी कसा शिकंजा
एसआईटी ने माना है कि विकास के करीबी व रिश्तेदारों ने उसी के बल पर संपत्ति बनाई है। इसलिए इन्हें भी विकास की संपत्ति में ही शामिल किया है। इसमें एक रॉबिन सिंह नाम के शख्स की प्रॉपर्टी भी शामिल है। रॉबिन की चौबेपुर, कल्याणपुर में कई जमीनें हैं। विकास की पत्नी रिचा, भाई दीपक, उसकी पत्नी अंजलि समेत अन्य के नाम की भी प्रापर्टी शामिल हैं। कल्याणपुर के एक नर्सिंग होम का नाम भी एसआईटी जांच में शामिल है। नर्सिंग होम में विकास दुबे की बड़ी रकम लगी है। इसके अलावा जय के जरिये कई होटलों में भी पैसा लगा है।
दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : amar ujala
विकास के समर्थन में फेसबुक पर मुहिम चलाने वाले जाएंगे जेल
विकास दुबे के एनकाउंट के एक सप्ताह के भीतर 11 फेसबुक पेज बनाए गए हैं। इन पेजों में विकास दुबे के नाम के साथ अलग-अलग स्लोगन लिखे हुए हैं। यहां तक कि एनकाउंटर पर सवाल भी लोग खड़े कर रहे हैं। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में साइबर सेल के साथ साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। एक दर्जन से अधिक यूआरएल जुटाए गए हैं। फेसबुक हेडक्वाटर को ई-मेल भेजकर आईपी एड्रेस मांगा गया है। उसके बाद विकास दुबे के पक्ष में मुहिम चलाने वालों पर शिकंजा कसेगा।