फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के गैंग में शामिल हुए जय बाजपेई और उसके भाइयों के नाम, गिरोह के नए सरगना की तलाश में पुलिस

Tue, 22 Sep 2020 12:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे के करीबी जय का नाम गैंग में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के पंजीकृत गिरोह डी-124 में खजांची जय बाजपेई और उसके भाइयों का नाम भी शामिल किया गया है। वहीं मुठभेड़ में विकास के मारे जाने के बाद उसका नाम गिरोह से हटा दिया गया है। पुलिस अब नए गैंग लीडर के लिए अधिक आपराधिक मामलों वाले उसके गुर्गों की हिस्ट्री खंगाल रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
विकास दुबे कांड में क्यों आया जय की पत्नी का नाम - फोटो : amar ujala
डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि विकास के गैंग में एक दर्जन गुर्गों को शामिल किया गया था। बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास और उसके पांच साथियों के नाम हटा दिए गए हैं। जय उसके भाइयों अजय, रजय और शोभित समेत अब तक गिरोह में 25 लोगों के नाम दर्ज हो चुके हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की हिस्ट्रीशीट नजीराबाद थाने में खोली गई थी। विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। पांच मुकदमे वर्ष 2020 में दर्ज हुए हैं। हिस्ट्रीशीट बताती है कि जय का आपराधिक इतिहास दस साल पुराना है। वर्ष 2010 में जय के खिलाफ डकैती का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।

 

4 of 6
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
इसका खुलासा अधिवक्ता सौरभ भदौरिया द्वारा आईजीआरएस पर की गई शिकायत का निस्तारण करने वाली नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह की रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि जय के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, 7 सीएलए, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें नजीराबाद और बजरिया थाने में चार-चार, काकादेव में दो तथा चौबेपुर में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
जय के कई नेताओं से भी हैं संबंध - फोटो : अमर उजाला
2012 व 2016 में बजरिया में बलवा, मारपीट, 2017 में नजीराबाद थाने में केडीए की सील तोड़कर अवैध निर्माण का मुकदमा, 2018 में नजीराबाद थाने में एससीएसटी एक्ट व सेवन सीएलए समेत बलवा, मारपीट आदि धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जांच के दौरान जय बाजपेई के बिकरू कांड में शामिल होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। प्रशासन एक के बाद एक कर उसकी सभी संपत्तियों को सीज कर रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें