कानपुर में अपने साथियों के साथ आठ पुलिसवालों को मौत के घाट उतारने वाले दहशतगर्द विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
उज्जैन में विकास दुबे गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर एनकाउंटर के मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे पुलिस से छिपता हुआ मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल की शरण में पहुंचा। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
उज्जैन में विकास दुबे गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह भी बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी।
4 of 5
विकास दुबे को गिरफ्तार कर महाकाल थाने लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई।
विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो वह चिल्लाया कि मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।