फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर में एक और खुलासा: सीओ ने पहले ही कहा था, भ्रष्ट है थानेदार पर किसी ने नहीं दिया ध्यान

Tue, 07 Jul 2020 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र की फाइल फोटो व पूर्व एसओ विनय तिवारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के निलंबित एसओ विनय तिवारी पर जिले के पूर्व एसएसपी साहब की खूब मेहरबानी बरसती थी। नजरअंदाजी का आलम यह था कि बिल्हौर के सीओ ने विनय तिवारी की करतूतें उजागर करते हुए उस पर कार्रवाई की सिफारिश भी थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट को अनसुना किया गया। सीओ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि थानेदार भ्रष्ट है। विवेचनाओं में गड़बड़ियां करता है और पैसे वसूलता है। इस पर विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन आला अधिकारियों ने मामले को आया-गया कर दिया। ऐसे कारणों के चलते ही विकास दुबे के हौसले बढ़ते गए और उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद - फोटो : अमर उजासा
सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि विनय तिवारी अपनी सरपरस्ती में जुआ खिलवाता है। अधिकारियों के निर्देश भी नहीं मानता है। जनता से अभद्र व्यवहार की शिकायतें और आरोप भी उस पर लगे हैं। ऐसे में सवाल है कि तत्कालीन एसएसपी क्यों तिवारी की हरकतों पर आंखें मूंदे हुए थे।

विज्ञापन

3 of 5
कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नतीजा इतना बड़ी वारदात हुई जिसमें एसओ की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है। सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र ने जुआ पकड़ने के बाद निलंबित एसओ विनय तिवारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट भेजी थी। साफ लिखा था कि एसओ जुआ का पैसा ले रहा है।



 

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मगर कार्रवाई तो छोड़ो, तत्कालीन एसएसपी ने जांच तक नहीं कराई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीओ ने एसओ के खिलाफ एक के बाद एक आठ प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पिछले आठ-दस महीने में एसएसपी को भेजी थीं। एक स्पेशल रिपोर्ट भी भेजकर उस पर कार्रवाई की सिफारिश की थी पर नहीं सुना गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद, मौके पर एडीजी एलओ प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
एक के बाद एक शिकायती रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई न होने से एसओ की मनमानी जारी रही। मातहत की लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद कार्रवाई न करने से तत्कालीन अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी हुई है कि सीओ ने एसओ के खिलाफ कई जांच रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की थी। इन सभी मामलों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। - दिनेश कुमार पी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें