फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: शहीद डीएसपी का मोबाइल खोजने में लगी सर्विलांस टीम

Thu, 22 Oct 2020 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र मिश्र के मोबाइल से कई कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो चुकी हैं। हालांकि मोबाइल वारदात के बाद से ही गायब है। पुलिस पता करने में जुटी है कि आखिर रिकॉर्डिंग वायरल कौन कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए डीआईजी ने सर्विलांस टीम को लगाया है। मोबाइल के आईएमईआई नंबर को ट्रेस कर सर्विलांस टीम ने मोबाइल तक पहुंचने की जद्दोजहद शुरू कर दी है। जिसके पास मोबाइल होगा, उस पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
अभी तक जो दर्जनों रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं, उनमें डीएसपी की तत्कालीन एसएसपी, तत्कालीन एसओ चौबेपुर, एसपी ग्रामीण, एक पूर्व डीजीपी, जय बाजपेई से कॉल की हैं। अभी भी रिकॉर्डिंग वायरल हो रही हैं।

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों को शक है कि सोची समझी साजिश के तहत रिकॉर्डिंग वायरल की जा रही हैं। रिकॉर्डिंग का शोर शासन तक है, क्योंकि इसमें एक बड़े प्रशासनिक अफसर, पुलिस अफसरों तक का जिक्र है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि गायब मोबाइल की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
कहीं ऐसा तो नहीं
ऐसी रिकॉर्डिंग वायरल हो रही हैं, जिनसे किसी न किसी का लाभ है। वहीं किसी न किसी की छवि खराब हो रही है। आशंका ये भी है कि कहीं किसी ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग का डाटा ट्रांसफर तो नहीं कर लिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों पर भी शक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें