फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: पुलिस ने 36 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की करीब 1700 पन्नों की चार्जशीट, दो आरोपी फरार

Fri, 02 Oct 2020 07:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में पुलिस ने 89 दिन बाद गुरुवार को माती कोर्ट में 36 आरोपियों के खिलाफ करीब 1700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। दो आरोपी अभी फरार हैं। विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे जा चुके हैं। चार्जशीट के मुताबिक  घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। दहशतगर्द विकास को पुलिसकर्मियों ने तहरीर पहुंचने से लेकर दबिश रवाना होने तक की जानकारी दी।

इसमें चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने विवेचना में इन्हीं तथ्यों को शामिल किया है। इससे संबंधित पारिस्थितिजन्य, वैज्ञानिक और फोरेंसिक साक्ष्यों को चार्जशीट में शामिल किया गया है। पुलिस की विवेचना के मुताबिक जब राहुल तिवारी ने विकास दुबे व उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी तभी विकास को सूचना पहुंच गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
तहरीर देने की भी सूचना तुरंत विकास दुबे तक पहुंची। फिर जब एफआईआर दर्ज हुई और बिकरू में उसके घर के लिए दबिश रवाना हुई तो विकास को सूचना दी गई। हर बार ये सूचनाएं पुलिसकर्मियों ने ही दीं। तभी विकास ने पूरी साजिश रची, बदमाशों को असलहों से लैस करके इकट्ठा कर छतों पर तैनात किया। जेसीबी से रास्ता ब्लॉक कर दिया। जब पुलिस पहुंची तो उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी कोर्ट में चार्जशीट के जरिये पेश की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
थानेदार से बात नहीं, दो दरोगा व सिपाही से बातचीत
पुलिस की जांच में पता चला कि दो जुलाई को जब विकास के खिलाफ केस दर्ज हुआ और दबिश दी गई तो उस दिन तत्कालीन चौबेपुर एसओ विनय तिवारी की विकास दुबे की फोन पर बातचीत नहीं हुई। मगर थाने के दरोगा केके शर्मा, एक मुंशी और सिपाही राजीव से विकास की बातचीत हुई। इसमें पुलिस ने केके शर्मा व विनय तिवारी पर ही आरोप तय किए हैं।

 

4 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सबसे बड़ी चार्जशीट
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दो आरोपी उमाशंकर व विपुल दुबे फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। चार्जशीट करीब 1700 पन्नों की दाखिल की गई है। जानकारी के मुताबिक कानपुर में सबसे बड़ी चार्जशीट यही दाखिल हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इनके खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
पुलिस ने 36 बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें राम सिंह यादव, अखिलेश दीक्षित, जहान सिंह यादव, विष्णु पाल उर्फ जिलेदार, तत्कालीन चौबेपुर एसओ विनय तिवारी, दरोगा केके शर्मा, जयकांत बाजपेई, प्रशांत शुक्ला, गुड्डन त्रिवेदी, सुशील तिवारी, संजय उर्फ संजू, राजेंद्र मिश्रा, दयाशंकर अग्निहोत्री, हीरू दुबे, वीरू दुबे, धीरू दुबे, शिव तिवारी, शिवम दलाल, शिवम बीडीसी, श्यामू बाजपेई, रामू, गोपाल सैनी, गोविंद सैनी, बाल गोविंद, शशिकांत पांडेय, उमाशंकर, विपुल, नन्हू यादव, छोटू शुक्ला, बड़ा बउन उर्फ उमाशंकर शुक्ल, बल्लू मुसलमान और राकेश शामिल हैं। इसके अलावा चार महिला आरोपियों खुशी दुबे, शांति, रेखा अग्निहोत्री और छाया के नाम भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें