फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: जय बाजपेई के गुर्गे ने अग्रिम जमानत के लिए दी अर्जी, अब गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस कर रही ये तैयारी

Wed, 09 Sep 2020 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर जय बाजपेई के गुर्गे राहुल सिंह ने गिरफ्तारी से बचने को अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी है। इधर मंगलवार को भी पुलिस ने सचेंडी और पनकी में उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी लेकिन वो हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

2 of 5
जय बाजपेई अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उसके दो परिचितों से पूछताछ कर रही है। विकास दुबे को फरार कराने के लिए जय ने अपनी तीन कारें भेजी थीं। पुलिस के डर से चालक विजय नगर चौराहे पर कार छोड़कर भाग निकले थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
जय बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : फेसबुक
इसमें से फॉरच्युनर गाड़ी सचेंडी निवासी राहुल सिंह के नाम है। इस पर विधानसभा का फर्जी पास लगा था। मामले में जय और राहुल सिंह पर धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से राहुल फरार है। काकादेव इंस्पेक्टर रणबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जल्द ही गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। 

 

4 of 5
जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
कोर्ट ने किया तलब, नहीं पहुंचा जय
फर्जी पास का केस दर्ज होने से पहले ही जय बाजपेई जेल पहुंच चुका था। इसलिए काकादेव पुलिस ने अब पास के मामले में न्यायिक हिरासत लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर बी वारंट मिल गया था और कोर्ट ने जय को तलब किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जय बाजपेई को कोर्ट में पहुंचना था। मगर वह नहीं पहुुंचा। इसके पीछे फोर्स न मिलने का हवाला दिया गया। पुलिस फर्जी पास के मामले में जय को कस्टडी रिमांड पर भी लेने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें