बिकरू कांड में शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र मिश्र के मोबाइल से एक और ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। साउथ क्षेत्र के एक विधायक से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इसमें विधायक अपने समर्थक पर लगे एससीएसटी केस को खत्म करने के लिए सीओ पर दबाव बना रहे हैं। धमकी भी दी कि केस खत्म न हुआ तो रिटायरमेंट के बाद कार्रवाई करेंगे। विधायक कहते हैं कि मिश्रा जी क्या चाह रहे हो।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
केस खत्म क्यों नहीं कर रहे हो। तुम्हारा दिमाग तो ठीक है। इस पर सीओ देवेंद्र मिश्र भी तल्खी से कहते हैं कि हम कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं। वो आएगा तभी तो कुछ होगा। केवल फोन कराने से थोड़ी काम होगा।
4 of 5
विकास दुबे का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इस पर विधायक कहते हैं तुम क्या चाहते हो तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई हो जाए। याद रखो मिश्रा जी अगर हम पीछे पड़े तो ठीक नहीं होगा। जब एसएसपी चाह रहे हैं तो क्यों नहीं केस खत्म कर रहे हो। ये ऑडियो तीन मिनट का है।
फोरेंसिक रिपोर्ट अहम
पुलिस ने बिकरू कांड में चार्जशीट में फोरेंसिक रिपोर्ट भी लगाई है। इसमें बैलिस्टिक रिपोर्ट भी शामिल है। इसके अलावा हथियारों पर फिंगर प्रिंट की रिपोर्ट भी लगाई गई है। इसमें पता चला है कि बदमाश एक दूसरे से असलह बदल-बलदकर गोलियां चला रहे थे।