बिकरू कांड में एक और कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई। ये रिकॉर्डिंग डीएसपी देवेंद्र मिश्र और एक पूर्व डीजीपी के बीच हुई बातचीत का है। डीएसपी से पूर्व डीजीपी शहर में तैनात एक सीओ का नाम लेकर कहते हैं वो तो लूट रहा होगा।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इस पर डीएसपी कहते हैं बहुत। यहीं पर वो सिपाही से सीओ हुए हैं। कानपुर में ही लगातार पोस्टिंग रही है। इसके अलावा बातचीत के दौरान शहर केएक पूर्व एसएसपी पर भ्रष्टचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पूर्व डीजीपी ने लखनऊ के एक प्रशासनिक अफसर के बारे में कहते हैं इस अफसर ने पूरा सिस्टम अपने हाथ में ले रखा है। अमर उजाला इस कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है।
4 of 5
विकास दुबे का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
ये है बिकरू कांड
दो जुलाई की आधी रात सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा ने विकास दुबे को दबोचने के लिए शिवराजपुर, बिठूर और चौबेपुर थानों की पुलिस के साथ बिकरू गांव में दबिश दी थी।
कुख्यात विकास दुबे गैंग ने सीओ बिल्हौर सहित एसओ शिवराजपुर महेश यादव, एसआई अनूप कुमार, नेबू लाल सहित आरक्षी जितेंद्र, सुल्तान, बबलू और राहुल की हत्या कर दी थी। विकास सहित पूरा गैंग पांडु नदी के गुप्त रास्ते से शिवली की ओर भाग गया था।