फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Encounter: शहीद सिपाही के शांतिपाठ पर कलेजे को मिली शांति, आई विकास की मौत की खबर

Fri, 10 Jul 2020 01:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर कांड के मुख्य आरोपी पांच लाख के इनामी विकास दुबे के एनकाउंटर की सूचना पर औरैया जिले के रूरूकलां गांव निवासी शहीद सिपाही राहुल के परिजनों ने संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को शहीद के शांतिपाठ की तैयारी हो रही थी, उसी समय विकास के एनकाउंटर की सूचना मिली। परिजन बोले, अब शहीद की आत्मा को शांति मिली है। शहीद सिपाही राहुल के पिता ओम कुमार ने कहा कि जो हुआ अच्छा हुआ, जो आगे होगा अच्छा ही होगा। इससे शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ - फोटो : अमर उजाला
कोई कार्रवाई होती है तो उसमें समय तो लगता ही है। शहीद की बहन नंदनी ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर खुशी जाहिर की। कहा कि आज मेरे भाई का शांति पाठ है, उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही कहा कि सरकार से अपील है कि विकास के साथियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। मालूम हो कि 2/3 जुलाई की रात विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। उसपर पांच लाख रुपये का इनाम था।

4 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार को जब विकास गिरफ्तार हुआ था शहीद राहुल के घरवालों ने इसे नाखुशी जाहिर करते हुए कहा था कि अभी वह संतुष्ट नहीं है। बहन का कहना था कि वो चाहती है कि विकास दुबे का एनकाउंटर हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं राहुल के पिता ने पुलिस विभाग के अंदर जो पुलिसवाले विकास का साथ दे रहे थे और जो राजनेता उसे संरक्षण दे रहे थे उन पर कार्रवाई की मांंग की थी। आज जब विकास के एनकाउंटर की खबर परिवार को मिली तो पूरे परिवार में खुशी और संतुष्टि हुई। राहुल का परिवार चाहता है कि अब उन लोगों को भी कड़ी सजा मिले जो विकास दुबे का साथ दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ गाड़ी उसे कानपुर ला रही थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें