कानपुर जिलाधिकारी ने शुक्रवार देर रात कुख्यात विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और उसके तीनों भाइयों के 11 भवन व भूखंड और 12 वाहनों को जब्त करने का आदेश जारी किया। जब्त किए जाने वाले वाहनों की सूची में बिकरू कांड के बाद विजय नगर चौराहे पर पकड़ी गई लग्जरी कारें ऑडी, फॉरच्यूनर और हुंडई वेरना भी शामिल हैं। शनिवार से पुलिस और प्रशासन की टीमें कार्रवाई शुरू करेंगी।
विज्ञापन
2 of 7
जय बाजपेई पत्नी के साथ
- फोटो : फेसबुक
जय और उसके भाइयों की 11 संपत्तियों को लेकर पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें जब्तीकरण क्यों आवश्यक है, इसका विवरण दिया गया था। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी कि यह 11 संपत्तियां अपराध करके अर्जित की गई हैं। लिहाजा जब्तीकरण आवश्यक है। इस रिपोर्ट पर शुक्रवार रात जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने जब्तीकरण पर मुहर लगा दी। डीआईजी डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि लिस्ट में वह तीन लग्जरी कारें भी हैं, जिन्हें पांच जुलाई को विजयनगर चौराहे से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
3 of 7
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में जय ने माना था कि यह कारें उसने अपने परिचितों के नाम से ली हैं, लेकिन इनका उपयोग व लोन की किस्त वही चुका रहा है। एसएसपी के मुताबिक, अब आरोपियों को नोटिस जारी होगा। इसके बाद जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। साथ ही अन्य संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
4 of 7
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
ये संपत्तियां होंगी जब्त
आर्यनगर भवन संख्या 8/202 ए के टॉप फ्लोर पर फ्लैट नंबर-2, ब्रह्मनगर में 111/478 (12) स्थित एक प्लॉट, हर्षनगर में मकान संख्या 111/481, ब्रह्मनगर में प्लाट नंबर-5, जय की पत्नी श्वेता बाजपेई के नाम जवाहर नगर में भवन संख्या 107/298, बिल्हौर में 260 वर्गमीटर जमीन, पनकी ई ब्लॉक में 261 वर्गमीटर जमीन समेत चार लग्जरी कारें, जय के भाई रजयकांत की दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, भाई शोभित बाजपेई की एक कार और एक बाइक, भाई अजयकांत की एक कार और दो मोटरसाइकिल।
विज्ञापन
5 of 7
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के नाम अर्जित कीं संपत्तियां
पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि जयकांत उर्फ जय बाजपेई ने अपनी पत्नी श्वेता के नाम पर काफी संपत्तियां अर्जित की हैं। उसने श्वेता के नाम एक फार्म हाउस व आलीशान मकान खरीद रखा है। तीन मकान, आर्यनगर का फ्लैट और बिल्हौर में कई जमीनें भी श्वेता के नाम से खरीद रखी हैं। ये संपत्तियां भी जब्ती की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 7
जय के तीनों भाइयों ने कोर्ट में किया समर्पण
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के तीनों गैंगस्टर भाइयों ने वकीलों की ड्रेस में शुक्रवार को गैंगस्टर कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीनों पर 25 हजार का इनाम है।
जय के तीनों भाइयों ने कोर्ट में किया समर्पण
- फोटो : अमर उजाला
जय के भाई ने खुद को बेकसूर बताया
कोर्ट से बाहर निकलते ही जय का छोटा भाई शोभित खुद को बेकसूर बताते हुए शोर मचाने लगा। वह कह रहा था कि हम लोगों ने कुछ नहीं किया। हमारा किसी मामले से कुछ लेना देना नहीं। पुलिस ने हमें जबरदस्ती फंसाया है।