फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्दांत विकास दुबे को बाहुबली बुलाते थे शार्गिद, हत्या करने से पहले बोलता था ' जो डर गया, समझो मर गया'

Fri, 06 Nov 2020 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे केस - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को फिल्मों का बड़ा शौक था। आठ पुलिस वालों की बेरहमी से हत्या कर फरार होने के बाद वो चर्चा में आया था। पुलिस की गिरफ्त में आए उसके करीबियों ने बताया कि अपने शार्गिदों के साथ वह अक्सर फिल्मी डायलॉगबाजी किया करता था।
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन पंडित, वेलकम, शोले व बाहुबली जैसी फिल्मों के डायलॉग उसे बेहद पसंद थे। फिल्मी किरदारों के नाम पर ही उसके शार्गिद कभी उसे पंडित जी तो कभी बाहुबली बुलाते थे। इन बातों का खुलासा विकास के साथी और बिकरू कांड के आरोपी गोपाल सैनी ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में किया था।
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे खुद को दबंग कहलाना पसंद करता था। सनी देओल की फिल्म अर्जुन पंडित देखने के बाद उसने अपना नाम पंडित जी रख लिया। वेलकम फिल्म में नाना पाटेकर का शेट्टी वाला किरदार भी उसे पसंद था। विकास के शार्गिद प्रभात मिश्रा, अतुल दुबे, शशिकांत पांडे उर्फ सोनू, प्रेम कुमार उर्फ राजाराम और मामा हीरू दुबे, रामसिंह और जिलेदार असलहों के साथ उसके चारों ओर खड़े होते थे।

4 of 5
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फिर वेलकम फिल्म में शेट्टी जैसे अपने नौकर कल्लू से कहता है वैसे ही विकास अपने नौकर दयाशंकर अग्निहोत्री उर्फ कल्लू से पुछवाता था कि आपके अंगरक्षक आपके लिए क्या कर सकते हैं तो विकास कहता था यह मेरे लिए किसी की भी जान ले सकते हैं और जान दे भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जब विकास को किसी परिचित की हत्या करनी होती थी तो शोले फिल्म के गब्बर का डायलॉग बोलता था कि जो डर गया, वह मर गया। बाहुबली फिल्म आने के बाद विकास के शार्गिद उसे बाहुबली नाम से पुकारने लगे थे। पूछताछ में गोपाल ने बताया कि वह विकास के घर के कार्यक्रम की व्यवस्था देखता था लेकिन मीटिंग में शामिल नहीं हो पाता था। केवल बातें सुना करता था और पंडितजी के आदेश का पालन करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें