फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट में मिली रहस्यमयी गुफा का मिला दूसरा छोर, अंदर था ऐसा नजारा

Fri, 06 Nov 2020 08:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
पहाड़ की खुदाई के दौरान रहस्यमयी गुफा मिली - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में अनेकों रहस्यमयी गुफाएं हैं। गुप्त गोदावरी के पास थर पहाड़ पर तीन दिन पहले एक रहस्यमयी गुफा मिली थी। जिसका बुधवार की सुबह दूसरा छोर मिलने पर आसपास के कई निवासी लगभग 100 मीटर अंदर तक पहुंच गए।

 
विज्ञापन

2 of 5
पहाड़ की खुदाई के दौरान रहस्यमयी गुफा मिली - फोटो : अमर उजाला
अंदर से लौटे ग्रामीणों ने बताया कि बेहद चिकना व सफेद रंग के पत्थर की गुफा है। जो कुछ हद तक गुप्तगोदावरी की गुफा से मिलान करती है। पहाड़ के अंदर की गुफा एक छोर से दूसरे छोर पर जाकर खुलती है। जिले की सीमा अंतर्गत नगर पंचायत चित्रकूट के अंतर्गत पर्यटन स्थल गुप्तक गोदावरी के पास स्थित थर पहाड़ के पास रास्ता बनाने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
पहाड़ की खुदाई के दौरान रहस्यमयी गुफा मिली - फोटो : अमर उजाला
रविवार को उसी दौरान एक रहस्मयी प्राचीन गुफा मिली थी। जिसका दूसरा छोर स्थानीय ग्रामीणों ने तलाश लिया है। जिसमें कुछ युवक गुफा के 100 मीटर के अंदर तक घुसकर देखा तो अचंभित रह गए। पहाड़ के अंदर सीधा रास्ता बना हुआ है। जो कहीं जा रहा है।

 

4 of 5
पहाड़ की खुदाई के दौरान रहस्यमयी गुफा मिली - फोटो : अमर उझाला
वहीं नायब तहसीदार ऋषि नारायण सिंह, राजस्व कर्मी राघवेंद्र व अरूणेंद्र के साथ गुफा स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि पर्यटन की दृष्टि से यह गुफा महत्वपूर्ण हो सकती है। जिसकी रिपोर्ट शासन व पुरात्व विभाग को भेजी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुफा के पास मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पुरात्व विभाग के शिक्षकों से भी इस मामले में सलाह ली जाएगी। महंत दिव्यजीवदास, महंत संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि धर्मनगरी में कई पौराणिक रहस्य है। चित्रकूट में कई गुफाएं हैं। अभी मिली रहस्यमी गुफा को लेकर पुरात्व विभाग से सर्वेक्षण कराकर जांच कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें