फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey News: दोषी 19 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज, वारदात की काली रात में खून से लाल हो गई थीं बिकरू की गलियां

Thu, 28 Jan 2021 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में दोषी पाए गए 23 पुलिसकर्मी (दरोगा, इंस्पेक्टर व सिपाही) में से 19 के बयान दर्ज हो गए हैं। सभी ने अपने को निर्दोष बताया है। सीधेतौर पर किसी ने भी विकास व जय के साथ सांठगांठ नहीं स्वीकारी है। बिकरू कांड में 51 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इनमें से 11 डीएसपी की जांच एसपी पश्चिम कर रहे हैं। 14 पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जांच डीआईजी केपास है। अन्य 23 के खिलाफ एसपी पूर्वी को जांच दी गई थी। एसपी पूर्वी शिवाजी ने बताया कि 19 पुलिसकर्मियों के बयान हो चुके हैं। चार के बाकी हैं। उधर एसपी पश्चिम की जांच भी जारी है। लगभग सभी डीएसपी के बयान हो गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पेज चलाने वालों पर शिकंजा नहीं
विकास दुबे के समर्थन में 11 फेसबुक पेज चल रहे हैं। पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि सर्विलांस की मदद से ये पेज बंद कराए जाएंगे और उनको संचालित कराने वालों पर कार्रवाई होगी। मगर अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
 

4 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक मुख्यालय ने पुलिस से कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। लिहाजा पुलिस फेसबुक पेज चलाने वालों को ट्रेस नहीं कर पा रही है। उधर पुलिस शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र के गायब मोबाइल का भी सुराग नहीं लगा सकी है जिससे कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
केस के विवेचना में उलझी पुलिस
एसआईटी की सिफारिश पर चौबेपुर पुलिस ने नौ आरोपियों पर फेक आईडी पर सिम का इस्तेमाल करने के मामले में केस दर्ज किया था। जांच में पता चला है कि इसमें से अधिकतर आरोपी अपने रिश्तेदारों की आईडी पर सिम लिए हैं। ऐसे में अपराध साबित नहीं हो रहा है। इसलिए पुलिस केस की विवेचना में उलझ गई है। अब जल्द ही पुलिस इसमें विधिक राय लेगी, तब आगे की कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें