फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: जाते-जाते विरोधियों को भी फंसाना चाहता था विकास दुबे, कहा था- कानपुर देहात में इस परिवार के घर ली थी शरण

Wed, 03 Mar 2021 11:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद उज्जैन से पकड़े गए विकास दुबे ने अपने विरोधियों को फंसाने का प्रयास किया था। कानपुर लाए जाने के दौरान उसने बताया था कि कानपुर देहात में एक अग्निहोत्री परिवार के यहां उसने शरण ली थी। बाद में पता चला कि अग्निहोत्री परिवार से उसकी रंजिश चलती थी इसलिए उनका नाम लिया। प्रभात मिश्रा ने भी पुलिस और एसटीएफ को गुमराह किया था। अब जब असल में दहशतगर्दों को शरण देने वालों की गिरफ्तारी हुई, तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विकास ने बताया था कि अग्निहोत्री परिवार के यहां वह अमर दुबे व प्रभात के साथ ठहरा था। वहीं प्रभात ने पूछताछ में किसी और का नाम लिया था। करीब एक महीने पहले एसटीएफ कानपुर यूनिट ने इन दोनों के बयान पढ़े। दोनों के बयान अलग-अलग होने की वजह से एसटीएफ को शक हो गया। टीम पहले से भी मददगारों व सेमी आटोमेटिक राइफलों (30 स्प्रिंग फील्ड राइफल) की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार इस बीच अमर, विकास व प्रभात में से किसी एक का मोबाइल ऑन हुआ। इसके बाद एसटीएफ सक्रिय हुई और सर्विलांस की मदद से प्रभात के शिवली निवासी दोस्त विष्णु कश्यप को उठाया। इसके बाद मददगारों और असलहा खरीदार को दबोचा गया। विकास व प्रभात का मोबाइल विष्णु के पास था, जबकि अमर दुबे का मोबाइल शुभम के पास से बरामद हुआ है।

4 of 5
विकास दुबे: कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
अग्निहोत्री परिवार को उठा लाई थी एसटीएफ
एसटीएफ की टीम सबसे पहले कानपुर देहात निवासी अग्निहोत्री परिवार को उठाकर लाई थी। उनसे पूछताछ की। मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली लेकिन कुछ नहीं मिला। तब एसटीएफ को पता चला कि अग्निहोत्री परिवार की विकास दुबे से रंजिश चलती थी। लिहाजा उसे फंसाने के लिए विकास ने साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे: कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
पहले ही रच ली थी गुमराह करने की साजिश
एसटीएफ के मुताबिक जिस तरह से दोनों बदमाशों ने पूछताछ में अलग-अलग ठिकाने बताए। इससे पूरी आशंका है कि पहले ही इन सभी ने तय कर लिया था कि जब भी पुलिस वाले पूछताछ करेंगे तो अपने विरोधियों को फंसाएंगे। वरना अलग-अलग पूछताछ में भी दोनों अलग-अलग नाम न बताते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें