बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की मां सरला दुबे मंगलवार को लखनऊ से कार से गांव पहुंचीं और पड़ोसी उमाशंकर शुक्ल के घर कई घंटे तक रुकीं। यहीं पर सरला से कई ग्रामीणों ने मुलाकात की।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे केस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विकास के अपराधों की सजा परिवारीजनों, खानदानियों, पड़ोसियों को मिलने और पैतृक मकान गिराए जाने पर अफसोस जताया। इस मामले को न्यायालय, उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही। ग्रामीणों की मानें तो सरला देर शाम अपने दामाद दिनेश व पुत्री चंद्रकाता के घर शिवली चली गईं।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे केस
- फोटो : अमर उजाला
विकास की मौत के बाद दूसरे बेटे दीपक दुबे की गिरफ्तारी से सरला देवी बहुत परेशान हैं। मंगलवार को बिना पुलिस अधिकारियों की जानकारी के वह बिकरू आ गईं। अपने टूटे पैतृक मकान को देखकर भावुक हो गईं।
4 of 5
विकास दुबे केस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पड़ोसी के यहां पहुंचकर चाय नाश्ता किया और अपने हमउम्र महिलाओं और कई ग्रामीणों से कहा कि विकास को उसकी करनी की सजा मिली है, लेकिन अब वह बिकरू वालों पर जुर्म नहीं होने देगी। बताया कि लखनऊ से उनके बेटे दीपक को भी विकास के कारण जेल हो गई है।
इससे उनकी बहू अंजलि भी परेशान है। विकास के कारण उनका परिवार ही नहीं गांव के कई परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। चौबेपुर एसओ कृष्ण कुमार राय ने बताया कि उन्हें सरला के आने की कोई सूचना नहीं है।