उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महिला व उसकी दो मासूम बेटियों की साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को शव ससुराल से 12 किमी दूर महिला के मायके पूरनखेड़ा गांव में सूखे तालाब के किनारे पड़े मिले। शव देख सनसनी फैल गई। एसपी, एएसपी, सीओ व तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
2 of 5
बेटियों से थोड़ी दूर पड़ी थी महिला की लाश
- फोटो : amar ujala
शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति व देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। औरास थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी अनंतू की शादी 15 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ा गांव निवासी चंद्रपाल रैदास की बेटी सरोजनी (35) से हुई थी। उसको दो बेटी शिवानी (8), रोशनी (5) व तीन बेटे सौरभ (12), शिवम (10) व साहिल (2) हैं। अनंतू मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था।
विज्ञापन
3 of 5
लाशें मिलने के बाद फैली दहशत
- फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अनंतू की पत्नी सरोजनी व उसकी दोनों बेटियों शिवानी व रोशनी के शव ससुराल से 12 किमी दूर मायके पूरनखेड़ा गांव से एक किमी दूर टिकरा गांव जाने वाले खड़ंजे के पास सूखे तालाब में मिले। शव देख गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मृतका सरोजनी के मायके व ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। साड़ी से तीनों का गला कसकर हत्या की गई थी।
4 of 5
तालाब के पास लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
सूचना पर एसपी विक्रांतवीर, एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल, सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक व सर्विलांस के साथ स्वॉट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। सरोजनी के पिता चंद्रपाल रैदास ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होता था।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
- फोटो : amar ujala
सोमवार को भी दोनों में विवाद हुआ था। जिस पर दोपहर को वह अपनी दो बेटियों शिवानी व रोशनी को साथ लेकर मायके पूरनखेड़ा के लिए निकली पर पहुंची नहीं। उसने दामाद अनंतू पर हत्या का शक जता तहरीर दी है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि मृतका सरोजनी के पति अनंतू व देवर रजनीश से पूछताछ की जा रही है।