फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों एवं जरूरतमंदों को घर पहुंचाने के लिए जी जान से जुटे हैं। ऐसे में मैनपुरी निवासी एक पेंटर का सोनू सूद के लिए गाया गाना उसके औरैया निवासी दोस्त ने ट्विटर पर डाला। इस गाने पर सोनू सूद ने बेहद अनोखे अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
सोनू सूद के लिए युवक ने गाया गाना
- फोटो : सोशल मीडिया
मूलरूप से मैनपुरी निवासी सुशील पेंटर वाल पेंटिंग करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। लहरापुर के गांव टिढ़वां निवासी अभिषेक कुमार के अनुसार वह लगभग 4 वर्ष पूर्व बेवर मैनपुरी से एक बार गुजर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पेंटिंग करते हुए गुनगुना रहा था। अभिषेक के अनुसार पेंटिंग कर रहा युवक किशोर दा की आवाज में रोते रोते हंसना सीखो...गाना गा रहा था।
गाने में अजीब सी कशिश सुनकर वह बहुत प्रभावित हुआ। इसके बाद सुशील पेंटर उसका अच्छा दोस्त बन गया। कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद द्वारा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करते देख सुशील पेंटर ने सोनू सूद के लिए, सोनू सूद जैसा नहीं, है कोई इंसान, है कोई इंसान, दुखियों का दुख बांटते, हैं वो बड़े महान...’’ गाना गाया।
4 of 5
सोनू सूद लॉकडाउन में प्रवासियों को उनके घरों को भेज चर्चा में हैं
- फोटो : Social Media
इस गाने को अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल से सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा कि भैया आशीर्वाद चाहिए। इसके बाद सोनू सूद ने जो कमेंट किया वह काफी दिलचस्प है। सोनू सूद ने लिखा, भाई इतना अच्छा गाओगे तो मैं आपको घर से उठाके मुंबई ले आऊंगा। फिर कितना भी बोलना कि घर जाना है। घर जाने नहीं दूंगा। भेज सकता हूं तो ला भी सकता हूं।’’
इसके बाद सुशील पेंटर का यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अभिषेक कुशवाहा के अनुसार अभी तक अभिनेता अनिल कपूर, फिल्म निर्माता शेखर कपूर, जाने माने रेसलर पवन सरोहा, राजनैतिक हस्ती अलका लांबा आदि गायन की तारीफ कर चुकीं हैं। अभी तक लगभग 1 हजार 7 सौ कमेंट, लगभग ढाई हजार बार रीट्वीट एवं 24 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।