फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू की हुई थी हत्या, 15 दिन बाद सौंपी पांच पन्ने की फोरेंसिक रिपोर्ट, उलझी पुलिस

Sat, 09 Jan 2021 02:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
आरजू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरजू हत्याकांड के 15 दिन बाद शुक्रवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट ने रिपोर्ट पुलिस को सौंपी दी है। पांच पन्ने की रिपोर्ट आरजू की मौत को हादसा बता रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट दम घुटने से मौत की पुष्टि कर रही है। हत्या या हादसा में उलझी पुलिस दोनों रिपोर्टों पर विशेषज्ञों की राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

2 of 7
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू - फोटो : amar ujala
मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी इंजीनियर आरजू गुप्ता का शव 25 दिसंबर को नौबस्ता गोशाला डब्ल्यू ब्लॉक स्थित ससुराल में बाथरूम में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में आरजू के शरीर पर सात चोटों के निशान पाए गए थे। मौत का कारण स्मूथरिंग (दम घुटने से मौत) बताया गया था। मामले में ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरजू के पति अमनदीप को जेल भेज दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 7
बिलखते आरजू के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया है कि बाथरूम में लगे गैस गीजर में वर्ष 2019 में एलपीजी गैस सिलेंडर लगाया गया था। इसका उपयोग 8 दिसंबर 2020 से शुरू हुआ था। मौके से सिलिंडर में एक किलो गैस मिली थी। 17 दिनों में घर के  पांच सदस्यों के  बीच सिलिंडर का खाली होना नामुमकिन है। यानि गैस लीक  हो रही थी। एलपीजी में प्रोपेन व ब्यूटेन गैस होती है, जो हवा से भारी है।

 

4 of 7
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : amar ujala
लीकेज होने की स्थिति में गैसें जमीन की सतह से ढाई फीट ऊंचाई तक  जाकर ठहर जाती हैं। रिपोर्ट में लिखा है कि गीजर की टोटी खोलते वक्त गैस बाहर निकल रही थी। इस केस में यही लग रहा है। किसी कारण से आरजू बेहोश होकर मुंह के  बल गिरकर बेहोश हुई। सतह पर जमी गैस ने उसकी जान ले ली। फोरेंसिक टीम ने आरजू की मौत की वजह सफोकेशन स्मूथरिंग बताई है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो सवालों के जवाब नहीं
हालांकि फोरेंसिक एक्सपर्ट दो सवालों के  जवाब नहीं दे सके हैं। पहला यह कि बाथरूम में अगर गैस का रिसाव हुआ तो उसकी महक आरजू को क्यों नहीं लगी। दूसरा यह कि पाटे के पलटने पर तेज आवाज हुई होगी। ऐसे में कमरे में लेटे अमनदीप को आवाज क्यों नहीं सुनाई दी। पुलिस अब दोनों रिपोर्टों पर विशेषज्ञों की राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
आरजू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
क्या होता है सफोकेशन स्मूथरिंग
फोरेंसिक एक्सपर्ट की माने तो इसमें मृतक  किसी हादसे की वजह से मुंह के  बल गिरकर बेहोश हो जाता है। ऐसे में सांस न ले पाने की वजह से उसकी मौत हो जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पति के साथ आरजू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ नजीराबाद करेंगे जांच
आरजू हत्याकांड की जांच शुक्रवार को डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सीओ गोविंदनगर से सीओ नजीराबाद संतोष सिंह को सौंप दी गई है। सीओ गोविंदनगर विवेक  पांडेय ने बताया कि  सभी दस्तावेज उन्होंने सीओ नजीराबाद को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें