कानपुर के जेके अस्पताल में तीमारदार की हत्या का मामला सामने आया है। औरैया के बहादुरपुर निवासी तीमारदार राजकुमार सिंह राजावत को मारने के तरीके को देखते हुए पुलिस ने माना है कि आरोपियों का मकसद उनकी हत्या ही था। हत्यारे ने उनके शरीर पर कुल 18 घाव किए। इनमें से 10 से 12 घाव चाकू से किए गए। शेष घाव मारपीट के दौरान हुए। इसकी पुष्टि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में पत्नी का इलाज करा रहे पति की पास स्थित जेके कैंसर अस्पताल परिसर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उनका रक्तरंजित शव अस्पताल के गार्डनिंग क्षेत्र में मिला। औरैया के हरबसपुर, बहादुरपुर गांव निवासी दिव्यांग किसान राजकुमार सिंह राजावत (55) पत्नी अनीता का इलाज मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में करा रहे थे। शुक्रवार रात वह पत्नी से खाना खाकर आने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। शनिवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
रविवार को शव कैंसर अस्पताल परिसर में पड़ा मिला। एसीपी स्वरूपनगर थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक ने जांच की। अस्पताल के बाहर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में पुलिस को राजकुमार दो व्यक्तियों के साथ नजर आए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
सीसीटीवी में कैद राजकुमार सिंह राजावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजकुमार के परिवार में पत्नी अनीता, बेटी नम्रता और बेटा विशाल हैं। बेटा बिहार में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। चचेरे भाई तेजेंद्र उर्फ रामजी ने बताया कि भाभी अनीता के फेफड़ों में इंफेक्शन है। अगस्त में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो आठ अगस्त को उन्हें चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से लगातार हॉस्पिटल में उनकी देखभाल पति राजकुमार ही कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो और उसकी बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अज्ञात ने रिसीव की थी फोन कॉल
तेजेंद्र के अनुसार, रात को भाभी अनीता ने राजकुमार को फोन कॉल की तो किसी अज्ञात ने फोन कॉल रिसीव की। अभी आ रहे हैं कहकर फोन काट दिया। अनीता को अजीब लगा तो उन्होंने बेटी नम्रता को फोन कर इसकी जानकारी दी।
4 of 8
राजकुमार सिंह राजावत की बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार सुबह भांजे शिवभान ने स्वरूपनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने हॉस्पिटल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो हॉस्पिटल के बाहर फुटेज में वह दो व्यक्तियों के साथ नजर आए। इस बीच रविवार सुबह उनका शव मिला।
विज्ञापन
5 of 8
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या ही था मकसद, शरीर पर 18 से ज्यादा घाव
औरैया के बहादुरपुर निवासी तीमारदार राजकुमार सिंह राजावत को मारने के तरीके को देखते हुए पुलिस ने माना है कि आरोपियों का मकसद उनकी हत्या ही था। हत्यारे ने उनके शरीर पर कुल 18 घाव किए। इनमें से 10 से 12 घाव चाकू से किए गए। शेष घाव मारपीट के दौरान हुए। इसकी पुष्टि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
विज्ञापन
6 of 8
अस्पताल में भर्ती राजकुमार सिंह राजावत की पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कयास लगा रही है कि दाहिने हाथ से दिव्यांग होने के कारण वह हत्यारोपियों से भिड़ने में नाकाम रहे होंगे। जेके कैंसर अस्पताल परिसर में घटनास्थल पर मिली एक लीड केबल से गला कसने की आशंका है। वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
7 of 8
जेके कैंसर इंस्टीट्यूट
- फोटो : सोशल मीडिया
जेके कैंसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
राजकुमार के चचेरे भाई तेजेंद्र प्रताप ने बताया कि जेके कैंसर शहर का इतना बड़ा अस्पताल है लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। घटनास्थल के आसपास कैमरे को ढूंढने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ अस्पताल के भीतर जाकर कैमरे के फुटेज चेक किए। बताया कि किसी भी हॉस्पिटल में हत्या करना या हत्या कर शव फेंकना दोनों में पकड़े जाने का भय होता है क्योंकि 24 घंटे आवाजाही होती है। ऐसे में जेके कैंसर संस्थान के अंदर हत्या होना यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाता है।
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो और सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में हत्या के मामले में निदेशक डॉ. एसएन प्रसाद का कहना है कि 24 गार्ड स्वीकृत हैं लेकिन अभी मिले नहीं हैं। उन्होंने परिसर की सुरक्षा को लेकर बताया कि शासन से गार्ड मांगे गए थे। गार्ड की स्वीकृति मिल गई लेकिन ये गार्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम से लेने हैं। निगम को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन अभी तक गार्ड नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने बताया कि परिसर में 25 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जहां पर ओपीडी समेत जहां पर गतिविधियां रहती हैं, वहां पर कैमरे लगाए गए हैं। गार्ड मिलने पर परिसर की सुरक्षा की व्यवस्था हो जाएगी।