फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉ. शाहीन के पास मिले 3 पासपोर्ट... सभी में पता अलग, तीन बार गई पाकिस्तान; 2013 में इस देश की यात्रा भी की

Mon, 17 Nov 2025 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल की अहम सदस्य डॉ. शाहीन को लेकर नया खुलासा हुआ है। शाहीन के पास जांच एजेंसियों को तीन पासपोर्ट मिले हैं। तीनों पासपोर्ट में अभिभावक भी अलग-अलग लिखा है। जांच एजेंसियां विदेश यात्राओं का विवरण भी खंगाल रहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Dr. Shaheen - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल की अहम सदस्य डॉ. शाहीन के पास जांच एजेंसियों को तीन पासपोर्ट होने की जानकारी मिली है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, वह इन पासपोर्ट से तीन बार पाकिस्तान भी गई थी।

इनमें से एक पासपोर्ट जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के पते पर है जबकि दूसरे में लखनऊ व तीसरे में फरीदाबाद का पता दर्ज है। इन सभी पासपोर्ट पर डॉ. शाहीन के अभिभावक के नाम अलग-अलग बताए जा रहे हैं। एक में पिता, दूसरे में पति और तीसरे में भाई को अभिभावक दिखाया है।
 
विज्ञापन

2 of 8
शाहीन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
फरीदाबाद में विस्फोटक बरामदगी और फिर दिल्ली बम धमाके के बाद पकड़ी गई डॉ. शाहीन ने सबसे बाद में बने पासपोर्ट में भाई डॉ. परवेज अंसारी को अभिभावक के तौर पर दर्शाया है। इस पासपोर्ट में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस का पता दर्ज है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
डॉ. शाहीन व डॉ. परवेज। - फोटो : स्रोत - एटीएस।
इसी यूनिवर्सिटी में उसका भाई डॉ. परवेज नौकरी करता था। ऐसे में अब जांच एजेंसियां कानपुर मेडिकल कॉलेज से लेकर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी कैंपस तक पड़ताल कर रहीं हैं। डॉ. परवेज से जुड़े दस्तावेजों को संकलित कर उनका सत्यापन किया जा रहा है।

4 of 8
डॉ. शाहीन। - फोटो : अमर उजाला।
2013 में थाईलैंड भी गई थी शाहीन
जांच एजेंसियां डॉ. शाहीन की विदेश यात्राओं का विवरण खंगाल रहीं हैं। अलग-अलग पासपोर्ट से डॉ. शाहीन के तीन बार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान व छह बार दूसरे देशों की यात्रा करने की जानकारी मिली है। जांच में सामने आया है कि 2013 में कानपुर में नौकरी छोड़ने के बाद डॉ. शाहीन थाईलैंड गई थी जबकि वर्ष 2021 से पहले उसका भाई डॉ. परवेज तीन वर्ष तक मालदीव में रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 8
डॉ. शाहीन शाहिद।
जीवनशैली में बदलाव करने वाले डॉक्टर रडार पर
डॉ. शाहीन और डॉ. आरिफ का कनेक्शन आतंकी गतिविधियों में आने के बाद मेडिकल कॉलेज सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आ गया है। जीवन शैली में बदलाव करने वाले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सुरक्षा एजेंसी के रडार पर आ गए हैं। ऐसे दो से तीन डॉक्टरों की जांच भी शुरू हो गई है। इनमें महिला-पुरुष दोनों हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
डॉ. शाहीन शाहिद।
जानकारी के मुताबिक, इनके बारे में पूरी डिटेल पता की जा रही है। इसमें उनकी यात्राएं, किस-किस तरह के आयोजनों में गए और उनसे मिलने कौन-कौन आता है आदि बिंदु शामिल हैं। इन डॉक्टरों का रहन-सहन के साथ ही पहनावा और व्यवहार में परिवर्तन हुआ है।
 
विज्ञापन

7 of 8
डॉ. शाहीन शाहिद।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह डॉक्टर पहले बहुत ही ज्यादा सामाजिक थे लेकिन अब उतने नहीं रहे। एजेंसियों को शक है कि लोगों से कम मिलना-जुलना या किसी तरह के बदलाव के पीछे कोई विशेष कारण हो सकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
डॉ. शाहीन शाहिद।
इसे लेकर टीम ने रविवार को भी मेडिकल कॉलेज में उनसे जुड़े दस्तावेज खंगाले। उन्होंने जांच की कि यह डॉक्टर कब-कब छुट्टी पर रहे। इनका घर कहां है और इनके बाकी परिवार के लोग कहां-कहां रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें