फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in UP: पुलिस की सख्ती के बीच कुछ इस तरह उड़ता रहा लॉकडाउन का मजाक, देखें तस्वीरें

Sat, 25 Apr 2020 04:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को एक अहम अस्त्र माना जा रहा है। वहीं कुछ लोग लॉकडाउन तोड़ने में मशगूल हैं। शनिवार को कई जिलों में यही दृश्य दिखाई दिया। कहीं सड़को पर सन्नाटा दिखाई दिया तो कहीं लोग घूमते दिखाई दिए। कई जगह पुलिस लोगों से पूछताछ करती नजर आई। 
विज्ञापन

2 of 7
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में शहर के अतर्रा चुंगी चौकी में बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने अतर्रा और नरैनी मार्ग सील कर दिया है। पुलिस हर आने-जाने वालों को रोकती-टोकती रही। दुकानों में भीड़ नजर आयी। 
विज्ञापन

3 of 7
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सुबह निर्धारित समय पर लोग खरीदारी को निकले।

4 of 7
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में सुबह बिना मास्क के निकले लोगों को पुलिस ने रोका और उन्हें मास्क लगाकर घर से निकने की हिदायत दी। पुलिसकर्मी सुबह से सक्रिय दिखे।
विज्ञापन

5 of 7
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के नउआबाग में बैरिकेडिंग पर पुलिस के जवान यहां आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ करते देखे गए। आधार कार्ड देखने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

6 of 7
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस सुबह से ही मुस्तैद रही। शहर के धर्मशाला मार्ग पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में कानपुर सहित अन्य स्थानों से आने वालों की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कानपुर सागर हाईवे पर पुलिस तैनात दिखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें