कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 146 पहुंच चुकी है। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से नहीं चूक रहे। पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है इसके बाद भी लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भी सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। कई जगहों पर पुलिस लोगों को हिदायत देती दिखाई दी।
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
हॉ़टस्पॉट इलाका कुली बाजार की गलियों में भीड़ दिखी। यहां लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से उल्लंघन करते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
हॉटस्पॉट इलाका रोशन नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रोशन नगर में बैरियर के पास सब्जी का ठेला खड़ा कर सड़क को बंद कर दिया गया।
4 of 6
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर पनकी रोड पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। यहां आने-जाने वाले वाहनों से पूछताछ की गई और उन्हें हिदायत देकर छो़ड़ा गया।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
हॉटस्पॉट इलाका अनवरगंज थाने के पास हामिद डिगा चौराहे पर पैसे निकालने के लिए महिलाएं लाइन में जाती दिखीं।