फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेटे को जिंदा देखना है तो 40 लाख लेकर बरगढ़ घाटी पहुंचो...'; पहली कॉल को समझा मजाक, दूसरी पर उड़े होश

Sat, 24 Jan 2026 12:07 PM IST
शाहरुख खान जयंत श्रीवास्तव, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट के बरगढ़ थाना इलाके में कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष (13) का गुरुवार शाम अपहरण करने के बाद रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की पृष्ठभूमि में किराए का मकान खाली कराने का विवाद सामने आया है। आरोपियों ने मासूम की हत्या के बाद व्यापारी से 40 लाख की फिरौती मांगी थी। फिरौती के लिए दो बार फोन किया था।
विज्ञापन
1 of 13
businessman son murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के चित्रकूट में कपड़ा व्यापारी के बेटे के अपहरण के बाद जब पहली कॉल व्यापारी के पास आई तो उन्होंने किसी की शरारत या मजाक समझा। सात मिनट के भीतर उसी नंबर से आई दूसरी कॉल आई। उठाते ही सुनाई दिया कि बेटे को जिंदा देखना है तो 40 लाख रुपये लेकर बरगढ़ घाटी पहुंचो...। 

आनन-फानन दुकान बंद की और बेटे के बारे में घर पर फोन करके जानकारी की तो घरवाले भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बरगढ़ के कपड़ा कारोबारी अशोक कुमार केसरवानी का 13 वर्षीय पुत्र आयुष, रोज की तरह गुरुवार शाम करीब चार बजे कोचिंग पढ़ने बड़े भाई आदित्य के साथ घर से निकला
था। 
 
विज्ञापन

2 of 13
आयुष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा के घर पतंग उड़ा रहा था आयुष
पुलिस के मुताबिक, लौटते समय वह रोज की तरह चाचा के घर चला गया और वहां छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच पूर्व किरायेदार के कर्मचारी ने उसे बाइक चलाने के लिए बुलाया और साथ ले गया। आयुष के पूर्व किरायेदार के कर्मचारी के साथ जाने की परिवार को भनक नहीं थी। 

 
विज्ञापन

3 of 13
आयुष के शव को लेकर जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात करीब 8:30 बजे व्यापारी के पास आया पहला फोन
रात करीब 8:30 बजे व्यापारी अशोक के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने व्यापारी से उसके बेटे के बारे में पूछा तो उन्होंने शरारत या मजाक समझा। कुछ ही मिनटों के भीतर, उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। 
 

4 of 13
शौचालय में दफन मिला आयुष का शव, आयुष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'40 लाख रुपये लेकर बरगढ़ घाटी पहुंचो...'
इस बार अपहरणकर्ताओं का लहजा बदला था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आयुष उनके कब्जे में है और यदि उसे जीवित और सुरक्षित देखना चाहते हैं तो 40 लाख रुपये लेकर बरगढ़ घाटी पहुंचो। यह सुनते ही व्यापारी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

5 of 13
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रकम लेकर तुरंत भागने की थी योजना
बरगढ़ में हुए आयुष अपहरण व हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आयुष की हत्या फिरौती मांगने से काफी पहले ही कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आठ के करीब हत्या होना सामने आया है। पहली कॉल 8:29 तो दूसरी कॉल 8:37 बजे की गई। एसपी अरुण कुमार का कहना है कि इससे साफ है कि आरोपी फिरौती की रकम लेकर तुरंत भागने की फिराक में थे।
 
विज्ञापन

6 of 13
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की आस में पांच किमी दूर बरगढ़ घाटी में दो बार तलाशा
अशोक केसरवानी बेटे की आस में दो बार घर से पांच किमी दूर बरगढ़ घाटी 10 बजे तलाशने निकले लेकिन वहां कोई मिला नहीं। वह लौट आए और दोबारा मन नहीं माना। रात 11:30 बजे वह घर से अकेले ही बेटे की तलाश में फिर से घाटी गए लेकिन फिर भी कोई नहीं मिला। इस दौरान घर में चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन

7 of 13
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन से छोटे बेटे की रख रहे थे निगरानी
आरोपी कल्लू और इरफान तीन दिन से अशोक के बड़े बेटे आदित्य (16) से छोटे बेटे आयुष की जानकारी मांग रहे थे कि छोटू नहीं दिख रहा है। घर में पहले किराये में रहने के कारण बच्चे इनको जानते भी थे इसलिए कुछ ज्यादा सोचा भी नहीं और बता दिया कि छोटे कहां है।
 

8 of 13
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक के दूसरे बाजार के खाली घर में एक साल पहले आरोपी कल्लू व इरफान ने शरण ली थी। एक महीने 15 दिन पहले उन्होंने मकान खाली करा लिया। आरोपियों ने अशोक के घर के पास ही एक कमरा ले लिया था।

9 of 13
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या
चित्रकूट के बरगढ़ थाना इलाके में कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष (13) का गुरुवार शाम अपहरण करने के बाद रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की पृष्ठभूमि में किराए का मकान खाली कराने का विवाद सामने आया है। हत्यारों ने शव को अपने घर में ही शौचालय में दफना दिया था। इसके बाद गुमराह करने के लिए 40 लाख की फिरौती मांगी।

10 of 13
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और प्रयागराज की एसटीएफ टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी इरफान और कल्लू को दबोच लिया। फिरौती में इस्तेमाल फोन को बरामद करने के लिए पुलिस दोनों को जंगल ले गई। जहां भागने के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी का असलहा छीनकर फायर किया। 
 

11 of 13
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयुष को बाइक सिखाने के बहाने बुलाया
इस दौरान हुई मुठभेड़ में कल्लू ढेर हो गया जबकि इरफान घायल हो गया। बरगढ़ निवासी कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी का बेटा आयुष गुरुवार शाम पांच बजे अपने चाचा के घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में बक्सा कारोबारी व पूर्व किरायेदार इरफान के हेल्पर कल्लू ने आयुष को बाइक सिखाने के बहाने बुलाया। कल्लू उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। रात 8:29 बजे अशोक केसरवानी के मोबाइल पर बेटे के अपहरण व 40 लाख फिरौती मांगने का फोन आया। फिरौती की रकम लेकर मऊ-बरगढ़ के बीच घाटी पर बुलाया। इसकी जानकारी कारोबारी ने पुलिस को दी। 

 

12 of 13
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने फिरौती के लिए आए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसमें कल्लू के साथ आयुष की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई। पुलिस ने कल्लू और इरफान को उनके घर से पकड़ा। मोबाइल बरामदगी के दौरान जंगल में आरोपियों ने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन

13 of 13
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मुठभेड़ में कल्लू को ढेर कर दिया, जबकि पैर में गोली लगने से घायल इरफान को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, रात में आरोपियों के बक्से की दुकान व घर की तलाशी ली तो शौचालय में दफन आयुष का शव मिला। आयुष के सीने और चेहरे पर चोट के निशान थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें