फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कत्ल के 29 मिनट बाद मांगी फिरौती...इसलिए मासूम को मारा; कारोबारी के बेटे को अगवा कर हत्या करने की कहानी

Sat, 24 Jan 2026 11:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मकान खाली कराने से खफा पूर्व किरायेदार ने कारोबारी के बेटे को अगवा कर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद पूर्व किरायेदार ने गुमराह करने के लिए कारोबारी से 40 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने एक अपहर्ता को ढेर कर दिया। जबकि मुठभेड़ में दूसरा आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन
1 of 11
Businessman son murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चित्रकूट के बरगढ़ थाना इलाके में कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष (13) का गुरुवार शाम अपहरण करने के बाद रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की पृष्ठभूमि में किराए का मकान खाली कराने का विवाद सामने आया है। हत्यारों ने शव को अपने घर में ही शौचालय में दफना दिया था। इसके बाद गुमराह करने के लिए 40 लाख की फिरौती मांगी।

पुलिस और प्रयागराज की एसटीएफ टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी इरफान और कल्लू को दबोच लिया। फिरौती में इस्तेमाल फोन को बरामद करने के लिए पुलिस दोनों को जंगल ले गई। जहां भागने के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी का असलहा छीनकर फायर किया। 
विज्ञापन

2 of 11
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा की छत पर पतंग उड़ा रहा था आयुष
इस दौरान हुई मुठभेड़ में कल्लू ढेर हो गया जबकि इरफान घायल हो गया। बरगढ़ निवासी कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी का बेटा आयुष गुरुवार शाम पांच बजे अपने चाचा के घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में बक्सा कारोबारी व पूर्व किरायेदार इरफान के हेल्पर कल्लू ने आयुष को बाइक सिखाने के बहाने बुलाया। 
विज्ञापन

3 of 11
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर मौके पर पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
40 लाख की फिरौती का फोन आया
कल्लू उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। रात 8:29 बजे अशोक केसरवानी के मोबाइल पर बेटे के अपहरण व 40 लाख फिरौती मांगने का फोन आया। फिरौती की रकम लेकर मऊ-बरगढ़ के बीच घाटी पर बुलाया। इसकी जानकारी कारोबारी ने पुलिस को दी। 
 

4 of 11
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल्लू के साथ आयुष की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई
पुलिस ने फिरौती के लिए आए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसमें कल्लू के साथ आयुष की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई। पुलिस ने कल्लू और इरफान को उनके घर से पकड़ा। मोबाइल बरामदगी के दौरान जंगल में आरोपियों ने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन

5 of 11
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शौचालय में दफन मिला आयुष का शव
पुलिस ने मुठभेड़ में कल्लू को ढेर कर दिया, जबकि पैर में गोली लगने से घायल इरफान को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, रात में आरोपियों के बक्से की दुकान व घर की तलाशी ली तो शौचालय में दफन आयुष का शव मिला। आयुष के सीने और चेहरे पर चोट के निशान थे।
 
विज्ञापन

6 of 11
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या करने के 29 मिनट बाद मांगी फिरौती
आयुष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रात करीब आठ बजे हत्या की पुष्टि हुई है। इसके अनुसार, उसे गला दबाकर मारा गया है। इससे साफ जाहिर है कि हत्या के करीब 29 मिनट बाद पिता अशोक केसरवानी को फोन कर आरोपियों ने फिरौती मांगी।
 
विज्ञापन

7 of 11
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तो इसलिए रची हत्याकांड की साजिश
कारोबारी से किरायेदार इरफान ने छह माह पहले 25 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके अलावा सात माह से किराया भी नहीं दिया था। दोनों के बीच इसको लेकर कहासुनी भी हुई थी। 

8 of 11
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इरफान ने 41 हजार चुका दिए थे, पांच हजार रुपये बकाया थे। इसी कारण कारोबारी ने 10 दिसंबर को इरफान से मकान खाली करा लिया था। इसे लेकर वह रंजिश मानने लगा था जिसके चलते उसने हत्याकांड की साजिश रची। 

9 of 11
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगाया
घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह बरगढ़ तिराहे पर झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर डीएम पुलकित गर्ग व एसपी, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी समेत अन्य लोग पहुंचे और लोगों को शांत कराया। 
 

10 of 11
आयुष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ ने मृतक के परिजन को मुआवजा, सरकारी नौकरी, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई न किए जाने की मांग रखी। जिस पर उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
 
विज्ञापन

11 of 11
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी के बेटे के अपहरण व फिरौती की जानकारी मिलने पर पुलिस टीमें लगाई गई थीं। रात में सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पुलिस पहुंची। भगाने के फिराक में हुई मुठभेड़ में एक आरोपी मारा गया उसका साथी गोली लगने से घायल है। किरायेदारी के विवाद के बिंदु पर भी छानबीन जारी है। -अरुण कुमार सिंह, एसपी, चित्रकूट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें