फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: तीसरे चरण के चुनाव की हकीकत बयां कर रही हैं ये तस्वीरें, आप भी देखें

Sun, 19 Feb 2017 06:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
अपना कीमती वोट डालने से वंचित रह गई मंजू शर्मा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मुकाबला शुरू हो चुका है। सुबह मतदान की शुरुआत के साथ ही कई स्थानों पर मतदाताओं को खासी दिक्कतें भी झेलनी पड़ी। कई जगहों पर मतदान शुरू भी नहीं हुआ था कि वोटिंग मशीनों खराब मिली। फिर अलग-अलग समस्याओंं की झड़ी लग गई। इन समस्याओं के नमूने यहां पेश किए गए है। 
कानपुर देहात के रनिया इलाके की मंजू शर्मा रविवार सुबह जब वोट डालने पहुंची तो पता चला उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है। इससे साफ हो गया कि मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह फर्जी वोटिंग शुरू हो चुकी है। शिकार हुई यह महिला अपना कीमती वोट डालने से वंचित रह गई। इस बात की शिकायत करनी चाही तो महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद इसने मीडिया के सामने इस बात को उजागर किया।  
विज्ञापन

ये तस्वीरें भी कुछ कहना चाहती हैं...

2 of 10
पखरायां में अंधेरे में डाले गए वोट - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यह तस्वीर है पुखरायां के आरएसजीयू इंटर कॉलेज की। यहां रविवार को बूथों पर अंधेरा नजर आया। बिजली की कोई व्यवस्था नहीं। अधिकारियों से इसका जवाब मांगा गया तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया। इसकी पोल यूपी विधानसभा चुनाव में खुल रही है। बता दें इस कॉलेज में हमेशा बत्ती गुल ही रहती है। मतलब यह हुआ कि यहां आप कभी भी आएंगे तो यही हाल मिलेगा।   
विज्ञापन

ये तस्वीरें भी कुछ कहना चाहती हैं...

3 of 10
चुनाव में लगे इन वोलंटियर को नहीं पता निशक्तजनों की मदद कैसे करनी है। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के किदवई नगर में ये वोलंटियर मतदान केंद्र पर निशक्तजनों को वोटिंग में मदद करने के लिए लगाए गए हैं। लेकिन हैरान कर देने वाली बात उस वक्त पता चली जब अमर उजाला के पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप निशक्तजनों की किस प्रकार से सहायता करते हैं।

दरअसल, इन तीनों में से किसी को भी नहीं मालूम की निशक्तजनों की मदद किस तरह की जाती है। पोलिंग बूथ पर 17 निशक्तजनों के पड़े मतों में से इन्होंने एक ही वोट डाला था। लेकिन कैसे यह खुद इन्हें नहीं मालूम...  

ये तस्वीरें भी कुछ कहना चाहती हैं...

4 of 10
मतदाता पर्ची में अपने नाम तलाशते रहे कुछ मतदाता - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पुखरायां में व्यवस्था डावांडोल नजर आई। मतदान केंंद्र पर कई मतदाता सूची में अपना नाम तलाशते नजर आए। खुद मतदान केंद्रक्रर्मियो ने भी इनकी मदद करने को हाथ खड़े कर दिए। निराश होकर ऐसे मतदाता घंटों यहां वहां भटकते फिरते रहे। जब उनकी इस मुसीबत का हल न मिला तो वे वापस लौटते दिखाई दिए। इनका कहना था कि न उन्हें उनकी पहचान पर्ची ही नहीं मिली। 
विज्ञापन

ये तस्वीरें भी कुछ कहना चाहती हैं...

5 of 10
रुरा में ईवीएम मशीन खराब होने के चलते लग लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रुरा के आरपीएस कॉलेज में वोटिंग मशीन खराब होने के चलते सुबह मतदाताओंं की लबीं कतार लग गई। लोग पहले काफी देर तक इंतजार करते रहे।पूछताछ की तो पता चला वोटिंग मशीन लॉक नहीं हो रही है। इसके बाद तमाम मतदाता निराश होकर अपने घरों को लौटने लगे।  

 
विज्ञापन

ये तस्वीरें भी कुछ कहना चाहती हैं...

6 of 10
चुनाव ड्यूटी पर लगे पीठासीन अधिकारी बेहोश - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
फर्रुखाबाद के कायमगंज में हंसपुर के पोलिंग बूथ पर उस समय अफरातफरी मच गई जब पीठासीन अधिकारी चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल, अफसर की बेहोशी का कारण सामने नहीं आया है।  
विज्ञापन

ये तस्वीरें भी कुछ कहना चाहती हैं...

7 of 10
सांसद अशोक सिद्धाथ वोट करने के बाद - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
चुनाव में अपनी सहभागिता निभाने सासंद साहब सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे। इनका नाम है अशोक सिद्धार्थ। ये वर्तमान में राज्यसभा सांसद है। 
वोट डालने के बाद बेहद खुश नजर आए। अपनी खुशी उन्होंने तस्वीर खिचाकर जाहिर की। 
 

ये तस्वीरें भी कुछ कहना चाहती हैं...

8 of 10
वोटिंग करने आई महिला हुई घायल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कायम गंज फर्रुखाबाद में यह महिला पोलिंग बूथ पर वोट डालने आई थी। इसी दौरान सालिमा बेगम नामक यह महिला 108 एम्बुलेंस की खिड़की से टकरा गई। इससे महिला के आंख के नजदीक गहरी चोट आई। बहुत खून बह गया। महिला को फौरन एम्बूलेंस में बैठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

ये तस्वीरें भी कुछ कहना चाहती हैं...

9 of 10
सवायजपुर से भाजपा प्रत्याशी माधवेन्द्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सवायजपुर से भाजपा प्रत्याशी माधवेन्द्र प्रताप सिंह तड़के अपने टीम को लेकर मतदान केंद्र पर पहुंच गए। यहां आते ही उन्होंने अपने मतदान का उपयोग किया। वोट डालने के बाद नेताजी ने अपनी तस्वीर भी खिचवाई। 

रविवार सुबह 7 बजे से 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। तीसरे चरण में जिन 12 जिलों में मतदान हो रहा है उनमें राजधानी लखनऊ सहित कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरेया, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव आदि जिले शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

10 of 10
एक वृद्ध मतदाता को नदी पार कर वोट डलवाने के लिए ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के भीतरगाव पासी डेरा के मतदाता रिंद नदी को पार कर उदईपुर के मतदान केंद्र में वोट डालने गए। इस दौरान 88 वर्षीय वृद्धा चंद्रकली पासी को परिजन चारपाई पर लेजाने को मजबूर हुए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें