रविवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई अजब-गजब सीन देखने को मिले। कोई अपनी बूढ़ी मां को चारपाई पर लिटाकर वोट दिलाने जा रहा था तो कोई नदी पार करके अपने मनपसंद प्रत्याशी को जिताने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचा।
देखें ऐसी ही कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें...
विज्ञापन
हैरत में डाल रहीं मतदान की ये अजब-गजब तस्वीरें...
2 of 11
मतदान करने जाते लोग
फर्रुखाबाद के भोजपुर के नगला गांव की 101 वर्षीय अनवारी बेगम को चारपाई पर बिठाने के बाद सिर पर उनके पड़ोसी लादकर वोट डलाने ले गए।
विज्ञापन
हैरत में डाल रहीं मतदान की ये अजब-गजब तस्वीरें...
3 of 11
मतदान करने जाते लोग
कानपुर देहात की अकबरपुर रनियां विधान सभा कुच्छी में व्हील चेयर खराब होने के चलते चारपाई पर वृद्ध महिला को वोट डालने के लिए लाया गया।
हैरत में डाल रहीं मतदान की ये अजब-गजब तस्वीरें...
4 of 11
मतदान करने जाते लोग
औरैया कंचौसी में विधुना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नौगवां में मदरा धसा के लोगों ने बहती नहर को पार करके मतदान केंद्र अपनी जान जोखिम में डाल कर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
हैरत में डाल रहीं मतदान की ये अजब-गजब तस्वीरें...
5 of 11
मतदान करने जाते लोग
कानपुर देहात के रिखपुरवा गांव में नदी पार करके वोट डालने जाते ग्रामीण। सालों बीत गए लेकिन इस गांव में नहर के ऊपर पुल नहीं बनाया जा सका।
विज्ञापन
हैरत में डाल रहीं मतदान की ये अजब-गजब तस्वीरें...
6 of 11
मतदान करने जाते लोग
इटावा निवासी 103 वर्षीय निर्मला देवी भी रविवार को वोट डालने पहुंचीं। पड़ोसी आशुतोष और संजय ने पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में उनकी मदद की।
विज्ञापन
हैरत में डाल रहीं मतदान की ये अजब-गजब तस्वीरें...
7 of 11
वोट डालने जाती वृद्ध महिला
औरैया हीरानगर की रहने वाली 106 वर्षीय रामकली कंचौसी बूथ पर साइकिल के पीछे बैठकर वोट डालने पहुंचीं। ये नजारा देख सब दंग रह गए।
हैरत में डाल रहीं मतदान की ये अजब-गजब तस्वीरें...
8 of 11
मतदान करने जाते लोग
इटावा के लखना बूथ पर वृद्ध महिलाओं को वोट डालने के लिए परिजनों को ठेले का सहारा लेना पड़ा। बुजुर्गों को ठेले पर बिठाकर वोट डलाने ले जाया गया।
हैरत में डाल रहीं मतदान की ये अजब-गजब तस्वीरें...
9 of 11
मतदान करने जाते दूल्हा दुल्हन
उन्नाव में वोट डालने जैसे ही नवदंपति पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ लग गई। सिर पर सेहरा बांथे दूल्हा और लाल साड़ी में दुल्हन को देखकर पोलिंग बूथ पर बारात जैसा नजारा दिखाई दे रहा था।
हैरत में डाल रहीं मतदान की ये अजब-गजब तस्वीरें...
10 of 11
मतदान करने जाते लोग
मतदान करने के लिए पर्यावरण विद नवीन दीक्षित अपने परिवार के साथ निराले अंदाज में पहुंचे। हाथ में मतदान का मूलमंत्र लिए नवीन लोगों से हर हाल में मतदान करने की अपील करते नजर आये।
102 वर्षीय इस बुजुर्ग महिला के पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही लोगों का उत्साह बढ़ गया। चलने फिरने में असमर्थ रामकली को घरवाले ठेला गाड़ी पर बिठाकर पोलिंग बूथ ले गए थे। वहां इनका माला पहनाकर सम्मान किया गया।