फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में साजिश रच पुलिस पर हुआ था हमला, मेडिकल टीम को खदेड़, चलाए थे ईंट-पत्थर, पेट्रोल बम

Tue, 04 Aug 2020 03:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी - फोटो : amar ujala
कानपुर के बजरिया में जुगियाना में साजिश रचकर पूरी तैयारी के साथ मेडिकल टीम को खदेड़ पुलिस टीम पर हमला किया गया था। हमलावरों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर के साथ पेट्रोल बम फेंके थे। गोलियां भी दागीं थीं। जांच में इसके तमाम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने 16 हमलावरों के खिलाफ संगीन आरोपों में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
हॉटस्पॉट इलाके में स्वास्थ्य टीम व पुलिसकर्मियों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
फरार 15 आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं पुलिस ने एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन) के नेता साहिबे आलम को भी आरोपी बनाया है। 29 अप्रैल को मेडिकल टीम एक परिवार को क्वॉरंटीन कराने जुगियाना पहुंची थी। सैकड़ों की भीड़ ने टीम को खदेड़ दिया था। पुलिस के पहुंचते ही भीड़ ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
अचानक आई सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया था - फोटो : amar ujala
बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि 16 आरोपियों को जेल भेजा चुका है। इसमें अशरफ, शाहिद, इरशाद, मोहम्मद ताहिर, महबूब, मुख्तार रजा, आमिर हुसैन, अजहर, मुख्तार आलम, राजा, निहाल, मोहम्मद अतीक, अलतमस, मोहम्मद कलीम, शिब्बू और सुहैल शामिल हैं।

 

4 of 5
गलियों में छुपी थी भीड़ - फोटो : amar ujala
इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अनय जघन्य धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। पुलिस ने कोर्ट में वीडियो और फोटो भी साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पथराव से पट गईं थी गलियां - फोटो : amar ujala
साजिश रची, लोगों को भड़काया

बजरिया इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद कर्नलगंज निवासी एआईएमआईएम के नेता साहिबे आलम को भी आरोपी बनाया गया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। साहिबे आलम हमले की साजिश रचने में शामिल रहा। हमलावरों को उसने भड़काया। इंस्पेक्टर के मुताबिक कर्नलगंज से उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। सीएए के विरोध में हुए बवाल में भी उसे आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा फैसल, अर्शलान, कयूम, दिलशाद, शेरू, सलमान, मोनू, जेनुल, सरताज, शमशाद, अराफात और राजा को भी हमले के आरोपी हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें