फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: पति का सिर कुचल कर हत्या, पत्नी के शव पर नहीं थे कपड़े, हर ओर बिखरा था खून ही खून

Tue, 04 Aug 2020 01:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
Double Murder: कानपुर में पति पत्नी की बेरहमी से हुई थी हत्या - फोटो : amar ujala
कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में हुए दोहरे हत्याकांड की पुलिस अभी वजह तो नहीं तलाश पाई है लेकिन आशंका जरूर जता रही है कि हत्या नशेबाजी या आशनाई को लेकर हुई है। मौके से दो तीन गिलास भी मिले हैं। पुलिस इन दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। डीआईजी के मुताबिक महिला के जेवरात सुरक्षित हैं। घर पर बहुत कम नकदी थी, वो भी वैसे ही रखी मिली है।

 
विज्ञापन

2 of 7
Double Murder: शालू विष्णू - फोटो : amar ujala
इससे एक बात तो साफ है कि लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है। सामान बिखराकर वारदात को लूट की तरफ मोड़ने का प्रयास जरूर किया गया है। पुलिस के मुताबिक विष्णु शराब, गांजा आदि नशे का लती था। यह भी पता चला है कि अक्सर वो अपने घर पर दोस्तों के साथ नशेबाजी करता था। इसलिए पुलिस को आशंका है कि रविवार रात को भी नशेबाजी कर रहा होगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
Double Murder: पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
दो तीन गिलास भी मिले हैं। किसी बात पर हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद फंसने के डर से उसकी पत्नी को मार डाला होगा। इसके अलावा महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। इससे शक की सुई आशनाई की तरफ घूम रही है। यह भी शक है कि कहीं कोई महिला से जबरदस्ती तो नहीं की गई, जिसके विरोध पर दोनों को मारा गया।

 

4 of 7
Double Murder: मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
इस पहलू पर भी जांच, पर कुछ खास नहीं मिला
शालू ने विष्णु के साथ दूसरी शादी की थी। शालू की मां रेलवे मैदान के पास पान की दुकान चलाती है। वहीं पिता मंगली प्रसार रिक्शा चलाता है। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले शालू की अपने पहले पति रामू से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच की तो पता चला कि रामू भी दूसरी शादी कर चुका है। अभी तक उसके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने उसको भी हिरासत में लिया है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
Double Murder: घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala
बहन से हुई थी आखिरी बार बात, राखी पर घर जाने का था प्लान 
पुलिस के मुताबिक विष्णु की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लॉकडाउन में काम न मिलने से तंगी से परिवार जूझ रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि रविवार रात विष्णु की फोन पर अपनी बहन से बात हुई थी। तब उसने कहा था कि सोमवार सुबह वह राखी बंधवाने श्याम नगर आएगा। इसके लिए उसने किसी से पैसे भी उधार लिए थे।

 
विज्ञापन

6 of 7
Double Murder: मौके पर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह - फोटो : amar ujala
पारिवारिक विवाद पर भी पुलिस की नजर
पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन में काम न मिलने से विष्णु का पूरा परिवार परेशान है। सभी किराये के मकान में श्याम नगर में रहते हैं। सभी रामलीला ग्राउंड में विष्णु के साथ रहना चाहते थे, जिससे किराये से राहत मिले। इसको लेकर पारिवारिक विवाद भी हुआ था। वहीं उसकी दादी ने अपनी जमा पूंजी विष्णु को दी थी। इस पर भी विवाद होता था। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Double Murder: परिजनों से बातचीत करती पुलिस - फोटो : amar ujala
भाई ने जताई भाभी के साथ गलत काम की आशंका
विष्णु के भाई ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने उसकी भाभी के साथ गलत काम किया। इसका विरोध करने पर ही उन्होंने दोनों को मार दिया। महिला का नग्न शव मिलने की वजह से पुलिस इस आरोप पर भी गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें