सपा काेई पार्टी नहीं एक समस्या है। यह हम नहीं कह रहे हैं ये कहना है सिकंदरा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में अाये यूपी के सीएम याेगी अादित्यानाथ का। उन्हाेंने सपा पर एक के बाद एक कई गंभीर अाराेप लगाये।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी स्वयं उत्तरप्रदेश के लिए समस्या है
2 of 4
सीएम योगी आदित्यनाथ
राजपुर की जनसभा में यूपी सीएम याेगी अादित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश के लिए समाजवादी पार्टी स्वयं एक समस्या रही है। उसने जो भी समस्याएं पैदा की हैं उनका निस्तारण किया जाएगा। रविवार को वह भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में भूमाफियाओं, गुंडों और अपराधियों का बोलबाला था।
विज्ञापन
भूमाफियाओं की पार्टी है सपा
3 of 4
सीएम योगी आदित्यनाथ
भूमाफियाओं ने अवैध तरीके से कीमती सरकारी जमीनों पर कब्जे कर लिये। भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक लाख 53 हजार भूमाफियाओं को चिह्नित किया है। कब्जाई जमीनों को खाली कराकर गरीबों के आवास और गौशाला बनवाये जाएंगे। भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने अमराहट पंप कैनाल के दूसरे चरण, बेहमई पुल के काम पूरे कराने और क्षेत्र के लोगों को बुंदेलखंड की तरह सुविधाएं दिलाने के वादे भी किए।
सीएम ने कहा कि समूह ग और घ की भर्तियों में इंटरव्यू प्रथा को खत्म करके भ्रष्टाचार की गुंजाइश पर अंकुश लगाने की पहल की है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार को एक इंजीनियर की जरूरत है। विधानसभा की सिकंदरा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया था जिसमें सीएम याेगी ने सपा की जमकर बखिया उधेड़ी।