फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिनदहाड़े सीआईएसएफ जवान के सिर में ईंट पत्थर से किए कई वार, पुलिस पहुंची तो मिली खून से सनी लाश

Wed, 27 May 2020 12:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पनकी नहर में मिली सीआईएसएफ जवान की खून से लाश - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े सीआईएसएफ जवान की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी और स्कॉर्पियो लूट ले गए। शव को रतनपुर कालोनी छठ पूजा घाट पर पनकी नहर में शव फेंक गए। वारदात के बाद पुलिस अलर्ट हुई और दोनों बदमाशों को कार समेत शिवराजपुर में दबोच लिया। बदमाशों से पूछताछ जारी है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने शव को बाहर निकाला - फोटो : amar ujala
मूलरूप से मैनपुरी निवासी रामवीर सिंह (45) सीआईएसएफ में एएसआई पद पर तैनात थे। वह शताब्दी नगर स्थित सरस्वती अपार्टमेंट में रहकर पनकी पॉवर प्लांट में ड्यूटी करते थे। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे रतनपुर कालोनी गड़रियनपुरवा छठ पूजा घाट के पास स्कॉर्पियो के भीतर बदमाशों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
हत्या कर फेंका गया शव - फोटो : amar ujala
दो बदमाशों ने उनके शव को पनकी नहर में फेंक दिया। उसके बाद उसकी स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार, सीओ समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपार्टमेंट में उनके परिजनों को सूचना दी। इधर, पुलिस ने अलर्ट जारी किया। चौबेपुर पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा किया और आगे से शिवराजपुर पुलिस सक्रिय हो गई।

 

4 of 5
नहर से शव निकालती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने शिवली तिराहे के पास कार समेत दो आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने अभी हत्यारोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। पूछताछ जारी है। एसपी पश्चिम का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। रामवीर के परिवार में उनकी पत्नी सरोज देवी, चार बेटियां लक्ष्मी, चित्रा, जॉली, ममता और एक बेटा योगेश है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शव निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी - फोटो : amar ujala
सिर में गोली मारने की आशंका
सीओ ने बताया कि सिर में गहरा घाव है। फोरेंसिक टीम को आशंका है कि बदमाशों ने सिर में गोली मारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारी गई है या नहीं ये स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, जिस तरह के शरीर भर में निशान हैं, उससे साफ है कि रामवीर ने काफी संघर्ष किया। स्कॉर्पियो के आगे वाला शीश टूटा था और खिड़की वाले शीशे भी कुछ टूटे थे। मौके पर काफी कांच पड़ा भी मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वारदात में दो से तीन लोग शामिल थे। कार से दो लोग मिले हैं। अन्य किसी की भूमिका है या नहीं इसकी जांच जारी है।

दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि किसी बात पर विवाद हुआ और बदमाशों ने हत्या कर दी। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें