उत्तर प्रदेश के औरैया में मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े जजों पर हमला कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। औरैया में दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित ककोर में बंबा की पुलिया के पास मंगलवार की सुबह तकरीबन आठ बजे दो एडीजे पर हमला हुआ। गेल स्थित आवास से औरैया कोर्ट जा रहे दोनों न्यायिक अधिकारियों की चलती कार में अचानक कार का शीशा जोर की आवाज से टूट गया। इससे सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
2 of 6
कचहरी में खड़ी न्यायाधीश की कार के टूटे शीशे की जांच करतीं एसपी सुनीति।
- फोटो : amar ujala
सूचना मिलते ही डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने कचहरी पहुंचकर न्यायिक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। कानपुर और स्थानीय फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। लखनऊ से भी फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। वहीं, एसपी ने बताया कि एहतियातन सभी न्यायिक अधिकारियों के आवासों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही घटना की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
कार की जांच करता फोरेंसिक टीम।
- फोटो : amar ujala
उधर, देर रात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राजेश चौधरी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) रामनेत ने दिबियापुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि कार पर हमला होने और शीशा टूटने के दौरान उन्हें गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। हमले में कार की खिड़की का कांच टूटकर अंदर व बाहर गिर गया। सड़क के बाईं ओर की दुकानों के पास एक सफेद रंग की स्कार्पियो जैसी गाड़ी खड़ी थी।
4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
इस गाड़ी ने या सफेद रंग की अन्य गाड़ी ने उनकी गाड़ी का कुछ दूर तक पीछा किया। हमले की पुनरावृत्ति होने की आशंका से भयभीत होकर ड्राइवर ललित कुमार को गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने एवं गाड़ी भगाने को कहा। इस मामले में दिबियापुर थाने की पुलिस ने बताया कि तहरीर में न्यायालय में बहस पर चल रही पत्रावली के पक्षकारों पर न्यायाधीशों ने हमले की आशंका जताई है। उधर, एसपी सुनीति ने बताया कि मंगलवार को सुबह दोनों एडीजे अपनी निजी कार से गेल स्थित आवास से औरैया कोर्ट आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
कार की सीट पर पड़े टूटे शीशे।
- फोटो : amar ujala
ककोर मुख्यालय के पास बंबा की पुलिया पर बने ब्रेकर से गुजरते समय कार का शीशा टूट गया। इसकी सूचना डीएम अभिषेक सिंह व उन्हें दी। इस बीच दिबियापुर थानाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा और कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जांच की और कार चालक से पूछताछ की। एसपी सुनीति ने बताया कि शीशा कैसे टूटा इसकी जांच की जा रही है। जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है।
एसपी ने बताया कि सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ के नेतृत्व में गठित सदर कोतवाली, थानाध्यक्ष दिबियापुर, एसओजी व एलआईयू की टीमों को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुनीति ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा का मामला होने से घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके लिए कानपुर व लखनऊ से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है, जिससे सबसे पहले शीशा कैसे टूटा इसकी हकीकत का पता लगाया जा सके।