सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में मंगलवार को मौसम तेजी से बदला। अचानक बदले मौसम में बारिश संग बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग झुलस गए। हमीरपुर में फतेहपुर के चांदपुर के परसेड़ा निवासी सुदामा (48) पत्नी राजेश वर्मा मंगलवार की दोपहर पड़ोसी बालिका अंशिका के साथ खेत में जानवर चराने गईं थीं।
विज्ञापन
2 of 5
दिन में छाए काले बादल
- फोटो : amar ujala
बारिश संग अचानक बिजली गिरने से सुदामा की मौत हो गई, जबकि अंशिका झुलस गई। जालौन के रामपुरा क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव में खेत में पिता-पुत्र जानवर चरा रहे थे, तभी बारिश से बचने को दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई, जबकि पिता झुलस गए।
विज्ञापन
3 of 5
आकाशीय बिजली
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र के दीन के पुरवा के पास तीन लोगों पर बिजली गिर गई, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए। बांदा और महोबा में बिजली गिरने से तीन-तीन लोग झुलस गए। उन्नाव के आसीवन और अचलगंज थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गया।
4 of 5
झमझमा कर हुई बारिश
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मानसून मध्य यूपी (कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर, इटावा आदि) की तरफ रुख कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती वातावरण के कारण पूरब से चलने वाली हवाएं और मजबूत होंगी और बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी के कारण अगले तीन दिन में मानसूनी बारिश लेकर यहां पहुंच जाएंगी।
पूर्वानुमान के मुताबिक स्थानीय स्तर पर बादल छाए रहने के कारणब बुधवार को मध्यम और तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को बारिश की वजह से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 34.8 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।