कानपुर में बिधनू के कुरिया चौकी क्षेत्र में गुरुवार को डंपर से कुचलकर महिला की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने 239 (39 नामजद व 200 अज्ञात) लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
डंपर में लगाई आग
- फोटो : amar ujala
कुरिया चौकी इंचार्ज कैलाश बाबू की तहरीर पर 34 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ हथियार बंद होकर बलवा करना, हत्या का प्रयास, मारपीट करना, डकैती, सरकारी संपत्ति में आगजनी, तोड़फोड़ करना आदि में रिपोर्ट दर्ज की है। डंपर चालक रतनाराम की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पांच नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस बवाल में शामिल सभी उपद्रवियों पर एनएसए लगाने की तैयारी में है। वहीं डंपर से कुचलकर जान गंवाने वाली माया पाल के पति देशराज की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
रोते बिलखते मृतका के परिजन
- फोटो : amar ujala
ये हुए नामजद : पुलिस की तरफ से कमल कुशवाहा, दीपक पाल, मनोज पाल, सुरेश पाल, सिंटू मोहम्मद, सोनू बाबू, नाजुक, सलमान, सलीम, लैकू कुशवाहा, जय सिंह यादव, दीपक पाल, शाहरुख, रोहित प्रजापति नाम के दो, प्रकाश प्रजापति, सुमित, राशि पाल नाम के दो, अंकित पाल, संदीप पाल, सचिन पाल, समरजीत पाल, कुलदीप कुरील, सुशील पाल, सिंटू प्रजापति, उत्तम पाल, रवि, मोहित पाल, कमल पाल, अश्वनी पाल, शिवम पाल, अनिल गुप्ता आदि हैं। वहीं रतनाराम की तहरीर पर घुरवाखेड़ा के कमल कुशवाहा, दीपक पाल, मनोज पाल, सुरेश पाल, जयसिंह को नामजद किया गया है।
4 of 5
पुलिस चौकी में लगाई आग
- फोटो : amar ujala
मंडल उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भाजपाइयों का हंगामा, थाने से छोड़ा
कुरिया चौकी में हुए बवाल में डंपर चालक की तहरीर पर पुलिस ने मझावन के मंडल उपाध्यक्ष एवं वकील कमल कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी पर शुक्रवार को कई भाजपाइयों और वकीलों ने बिधनू थाने का घेराव कर दिया। मंडल उपाध्यक्ष को थाने से छोड़ने की मांग को लेकर थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
इसके बाद पुलिस ने कमल कुशवाहा, उनके पिता गौरीशंकर और चाचा विश्वनाथ को थाने से छोड़ दिया। थाने पहुंचे पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, बूथ संयोजक संतोष भदौरिया ने बताया कि कुरिया चौकी के सामने कमल का कार्यालय है। पुलिस ने बताया कि कमल का उपद्रव करते वीडियो है। हालांकि पुलिस वीडियो नहीं दिखा सकी। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।