फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: प्रधान के आगे नतमस्तक रहती थी पुलिस, पीड़िता को महीनों दौड़ाया, अब मौत से जूझ रही है वो

Fri, 06 Dec 2019 02:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में गुरुवार की सुबह सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती को आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर सरेराह पीटा। फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों के घिरी युवती जान बचाने के लिए एक किलोमीटर दूर तक दौड़ती चली गई। इसके बाद कुछ लोगों ने आग बुझाई। साथ ही उसके कपड़े भी बदलवाए।

 
विज्ञापन

2 of 5
दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पीड़िता को ढाई माह तक रायबरेली के लालगंज व उन्नाव के बिहार थाना पुलिस के चक्कर लगाने पड़े। पीड़िता के पिता का आरोप है कि एक आरोपी के पिता व ग्राम प्रधान के पति के सत्तादल के लोगों से नजदीकी होने से पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट और महिला आयोग के दबाव में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन आरोपी को जेल नहीं भेजा।

 
विज्ञापन

3 of 5
जली हुई हालत में यहीं मिली थी दुष्कर्म पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ढिलाई से आरोपियों के हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने गुरुवार को बेटी को पेट्रोल व केरोसिन डालकर जला दिया। गुरुवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता को जलाए जाने की सूचना पर उसका पिता सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बेटी के लखनऊ रेफर होने पर वह फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2018 को आरोपियों ने बेटी से दुष्कर्म किया। इससे पहले मुख्य आरोपी शिवम शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था।
 

4 of 5
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूरी तरह टूट चुकी बेटी अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बिहार थाने पहुंची। मामला प्रधान के बेटे से जुड़ा होने पर पुलिस ने जांच की बात कह उसे चलता कर दिया। इसके बाद पीड़िता रायबरेली के लालगंज थाना पहुंची। यहां भी प्रधान के पति के दबाव में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर जांच की बात कह बेटी को चलता कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस पर उसने रायबरेली कोर्ट और महिला आयोग की अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट और महिला आयोग के दबाव में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की पर किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। छह माह बाद 19 सितंबर 2019 को आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। दूसरा आरोपी प्रधान पुत्र की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें