फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Road Accident: एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक बस ट्रक से भिड़ी, दूसरी अनियंत्रित होकर पलटी, 44 सवारियां घायल

Sun, 09 Aug 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ और बेहटामुजावर क्षेत्र में चालकों को झपकी आने के कारण दो अलग-अलग स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। एक बस ट्रक से भिड़ गई, जबकि दूसरी अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खंती में पलट गई। इन दोनों हादसों में कुल 44 सवारियां घायल हुईं, जिनमें से 32 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर शादीपुर गांव के पास स्लीपर बस ट्रक में पीछे से भिड़ गई। उसमें सात सवारियां घायल हुईं। करीब 15 मिनट बाद दूसरी स्लीपर बस बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई।





उसमें दो विदेशी यात्री सहित 32 सवारियां घायल हुई हैं। दोनों घटनाओं में यात्रियों में पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। दोनों बसों की 44 घायलों में 32 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
घटना एक- चालक को झपकी आई
सिद्धार्थ नगर जिले के मोहाना शिवपत नगर निवासी चालक आशिक खान बस में (65) सवारियां बिठाकर दिल्ली से गोंडा जा रहा था। रविवार भर पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय चालक को झपकी आई और बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गई।
विज्ञापन

3 of 6
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
सात सवारियां घायल हो गईं
हादसे में चालक समेत सात सवारियां घायल हो गई। यूपीडा टीम के साथ कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय और एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया।

4 of 6
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
घटना दो- दिल्ली से लखनऊ जा रही थी बस
अयोध्या जिले के अतरंगा क्षेत्र निवासी बस चालक अंकित अपने परिचालक आदर्श के साथ बस में लगभग 65 सवारियां बैठाकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। रविवार भोर 5:15 बजे  बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास चालक अंकित को अचानक झपकी आ गई।
विज्ञापन

5 of 6
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
100 किलोमीटर प्रति घंटा थी रफ्तार
बस की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होने से अनियंत्रित होकर  एल्यूमीनियम गार्ड तोड़ते हुए 15 फीट गहरी खंती में जाकर पलट हुई। हादसे में चालक, परिचालक सहित 32 सवारियां घायल हो गई। हादसे की सूचना पर थाना अध्यक्ष राजकुमार और सीओ हर्ष मोदी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
32 सवारियों को जिला अस्पताल भेजा
छह एम्बुलेंस से घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भिजवाया। सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि दोनों घटनाओं में सवारियां घायल हुई हैं। अधिक गंभीर कोई भी नहीं है। बेहतर उपचार के लिए दोनों बसों की 32 सवारियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों ही बसें बिहार राज्य के रजिस्ट्रेशन नंबर की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें